
Mumbai , 8 सितंबर . Mumbai के बांद्रा इलाके के गरीब नगर में तोड़क कार्रवाई के बाद कारोबारी इम्तियाज खत्री को Pakistan के नंबर से मिली धमकी के मामले में Mumbai क्राइम ब्रांच ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने कार्रवाई करते हुए 45 वर्षीय मोहम्मद शरीफ को Maharashtra के सतारा से गिरफ्तार किया. आरोपी मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके का रहने वाला है और वर्ष 2008 से Mumbai में रहकर सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था.
Police के मुताबिक, बीते दिनों Mumbai के कारोबारी इम्तियाज खत्री को Pakistan के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट के जरिए धमकी दी गई थी. मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को ऐसे सुराग मिले, जिनसे पता चला कि मोहम्मद शरीफ Pakistan में मौजूद एक व्यक्ति के संपर्क में था. इसके बाद Police ने शरीफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
जांच के दौरान Police ने शरीफ के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें Pakistan में मौजूद व्यक्ति के साथ बातचीत और संपर्क के सबूत मिलने का दावा किया गया है. इन सबूतों के आधार पर पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने शरीफ को गिरफ्तार कर लिया.
Police इस बात की भी जांच कर रही है कि Pakistan में मौजूद व्यक्ति के साथ शरीफ का संपर्क किस वजह से था और क्या उसका कारोबारी इम्तियाज खत्री को मिली धमकी से कोई सीधा संबंध है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे कौन लोग हैं और इस पूरे मामले में Pakistan कनेक्शन की वास्तविक भूमिका क्या है.
जांच में यह भी सामने आया है कि मोहम्मद शरीफ के पिता Pakistan अधिकृत कश्मीर में रहते हैं. इस जानकारी के बाद Police की जांच और गहन हो गई है. क्राइम ब्रांच शरीफ के संपर्कों, मोबाइल में मौजूद जानकारी और Pakistan में उसके संपर्क में रहे व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रही है.
क्राइम ब्रांच ने आरोपी की पत्नी शबनम और उसके भतीजे से भी पूछताछ की है. शबनम ने Police को बताया कि उसका पति वर्ष 2008 में Mumbai आया था. यहां उसने अंधेरी, साकीनाका, जोगेश्वरी और बांद्रा जैसे इलाकों में वॉचमैन के तौर पर काम किया. बाद में वह सतारा में रहकर सुरक्षा गार्ड का काम कर रहा था जबकि उसकी पत्नी भी वहीं घरेलू काम करती है.
गिरफ्तारी के बाद मोहम्मद शरीफ को अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 13 सितंबर तक Mumbai क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है. अब Police उससे पूछताछ कर धमकी मामले से जुड़े अन्य कड़ियों और Pakistan में मौजूद उसके संपर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है.
–
एसएके/पीएम