मुंबई के सिंदूर ब्रिज के पास युवक की साइकिल पलटने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक कांस्टेबल पर कार्रवाई

Mumbai , 3 सितंबर . दक्षिण Mumbai के सिंदूर ब्रिज से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित एक जंक्शन पर साइकिल सवार के साथ हुई घटना का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद Mumbai Police ने ट्रैफिक constable के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Mumbai Police ने इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि जिस जंक्शन पर यह घटना हुई, वहां पीक आवर के दौरान भारी ट्रैफिक की वजह से रास्ता बंद कर दिया जाता है. सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिहाज से बैरिकेड लगाए जाने के बाद इस रास्ते से किसी भी वाहन को लेफ्ट, राइट या यूटर्न लेने की अनुमति नहीं होती है.

Police के मुताबिक, घटना के समय इसी रूट पर एक वीआईपी वाहन पहुंचा था. वीआईपी वाहन को रास्ता देने के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (एसपीयू) के जवानों ने बैरिकेड को हाथ से हटाना शुरू किया. इस दौरान वहां तैनात ट्रैफिक constable ने भी बैरिकेड हटाने में उनकी मदद की.

इसी बीच दूसरी तरफ से एक शख्स साइकिल लेकर उस रास्ते की तरफ बढ़ा. उसकी साइकिल के कैरियर पर भारी सामान लदा हुआ था. Police का कहना है कि ट्रैफिक constable ने साइकिल को आगे बढ़ने से रोकने के दौरान उसका अगला पहिया उठा दिया. अगला पहिया उठाए जाने के बाद भारी सामान के वजन के कारण साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब social media पर वायरल हो रहा है.

वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिक तौर पर ट्रैफिक constable की गलती नजर आने की बात Police सूत्रों ने कही है. Mumbai Police ने इसे गंभीरता से लेते हुए constable के खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन शुरू कर दिया है.

Police सूत्रों के अनुसार, घटना के समय संबंधित constable पायधुनी ट्रैफिक डिवीजन में तैनात था. घटना के बाद उसे वहां से हटा दिया गया है. साथ ही उसे फिलहाल ट्रैफिक ड्यूटी से भी हटा दिया गया है.

Mumbai Police का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और संबंधित Policeकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है. Police ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस बीच राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए इस कृत्य की आलोचना की. उन्होंने लिखा, “वीआईपी कोई भी हो, काम पर जा रहे साइकिल सवार और उसकी साइकिल को धक्का देना बिल्कुल गलत है. हर नागरिक सम्मान का हकदार है. Mumbai Police और Mumbai ट्रैफिक Police, कृपया सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो.”

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment