
गोंडा, 5 सितंबर . Bengaluru में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ First Information Report दर्ज होने पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “एक First Information Report उत्तराखंड में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखी गई थी. अब कांग्रेस पार्टी की ओर से Bengaluru में First Information Report लिखी गई है. यह वोट की राजनीति है. उन्होंने ये भी कहा कि जब चुनाव पास आएगा तो राहुल गांधी हिंदू भी बनेंगे. अभी वे हिंदू विरोध दर्शाने का काम कर रहे हैं. विवाद शुरू होने की वजह यह है कि पहले वहां कांग्रेस का कार्यक्रम किया गया था. बाद में भाजपा का कार्यक्रम किया गया.”
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भाजपा के जो भी कार्यक्रम होते हैं, वो विधि-विधान से किए जाते हैं. ऐसा केवल उत्तराखंड में ही नहीं, भाजपा की कहीं भी बड़ी रैली और बैठक में भी किया जाता है. कुछ भी नहीं होता तो एक अगरबत्ती ही जला दी जाती है. जैसे विद्यालय में कार्यक्रम किए जाते हैं तो मां सरस्वती की पूजा की जाती है. अब उसको उन्होंने ‘शुद्धिकरण’ के रूप में ले लिया. इसको कांग्रेस की ओर से गलत दिशा दी गई और उसी का परिणाम है कि Bengaluru में First Information Report दर्ज कराई गई है.
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह तुष्टिकरण की राजनीति है और इससे कांग्रेस का कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां दलित मतदाताओं को साधने की कोशिश करती हैं, लेकिन आज की तारीख में भाजपा के पास दलित मतदाताओं की संख्या ज्यादा है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद ‘शुद्धिकरण’ मामले में Bengaluru में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ जीरो First Information Report ’ दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता की ओर से बताया गया कि 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था. जनसभा के बाद 10 अगस्त को ‘शुद्धिकरण’ किया गया था.
–
एसडी/वीसी