
Mumbai , 27 अगस्त . Mumbai क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बांद्रा टर्मिनस के पास 10 करोड़ रुपए की चरस बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. Mumbai Police ने Thursday को बताया कि आरोपी नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था.
Mumbai Police के अनुसार, 17 अगस्त को वर्ली यूनिट की एक टीम ने बांद्रा टर्मिनस के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 किलो से अधिक चरस बरामद की. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से अधिक है. इस मामले में निर्मल नगर Police थाने में केस दर्ज किया गया था.
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने उस व्यक्ति के बारे में जानकारी दी, जिसने यह चरस सप्लाई की थी. इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए वर्ली यूनिट की टीम को बिहार भेजा गया. 23 अगस्त को टीम बिहार के रक्सौल जिले में पहुंची. इसके बाद Police की तलाश की गई.
Mumbai Police ने बताया कि बिहार की स्थानीय Police की मदद से आरोपी को पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार किया गया. वह नेपाल भागने की तैयारी कर रहा था.
पिछले हफ्ते Mumbai के न्हावा शेवा बंदरगाह के पास स्थित कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) के पास 55 किलोग्राम मेथाम्फेटामाइन जब्त किया गया, जिसकी लागत 300 करोड़ बताई गई.
इस मामले में आईएसआई से जुड़ा तस्कर हुसैन दाद संदेह के घेरे में आया. हुसैन के बारे में बताया जाता है कि उसका India के नशे के बाजार में दबदबा है. इससे पहले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स के बाजार से भी उसका पुराना नाता रहा है. वह मूल रूप से अफगानिस्तान के कंधार का रहने वाला है. मौजूदा समय में वह इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस का हिस्सा बनकर Pakistan को मदद पहुंचाने का काम कर रहा है. वहीं, ड्रग्स से प्राप्त होने वाले धन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में करने में उसकी मुख्य भूमिका रही है.
–
डीसीएच/