
Mumbai , 13 सितंबर . Mumbai एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केरल के 22 वर्षीय युवक को करीब 5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (हाइड्रोपोनिक गांजा) के साथ गिरफ्तार किया है. जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.73 करोड़ रुपए बताई गई है.
कस्टम्स अधिकारियों के अनुसार, आरोपी यात्री वियतनाम की राजधानी हनोई से Mumbai पहुंचा था. उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद अधिकारियों ने उस पर नजर रखी. एयरपोर्ट के आगमन (अराइवल) हॉल में ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोककर उससे पूछताछ की गई और उसके सामान की तलाशी ली गई.
जांच के दौरान यात्री के चेक-इन बैगेज से 4.932 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई. अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1.73 करोड़ रुपए आंकी गई है.
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से इस मादक पदार्थ को India लेकर आया था. बरामदगी के बाद कस्टम्स विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
कस्टम्स अधिकारियों का कहना है कि मामले की शुरुआती जांच में इस तस्करी नेटवर्क में अन्य लोगों की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं. हालांकि, आरोपी के कथित सहयोगी फिलहाल Police और कस्टम्स की पकड़ से बाहर हैं.
अधिकारियों के अनुसार, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और विभिन्न एजेंसियां आरोपी के संपर्क, तस्करी के नेटवर्क और इस पूरे मॉड्यूल के संचालन की जांच कर रही हैं. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वियतनाम से मादक पदार्थों की तस्करी के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और इस नेटवर्क को किस प्रकार संचालित किया जा रहा था.
कस्टम्स विभाग ने कहा कि फरार सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं तथा मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है.
–
एएमटी/डीकेपी