मिशन शक्तिसैट से जुड़े अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के प्रतिनिधिमंडल ने चिराग से की मुलाकात, महिला सशक्तीकरण पर हुई चर्चा

New Delhi, 25 अगस्त . मिशन शक्तिसैट से जुड़े अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की. बैठक के दौरान अंतरिक्ष शिक्षा, महिलाओं और लड़कियों के सशक्तीकरण तथा वैश्विक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. चिराग पासवान से मिलकर सभी अलग अलग देशों के राजदूतों ने अपने-अपने देशों के बारे में जानकारी साझा करने के साथ ही मिशन शक्तिसैट के तहत किए जा रहे कार्यों और अपने अनुभवों को भी सामने रखा.

मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को सुना और मिशन से जुड़े उनके प्रयासों के बारे में जानकारी ली. बैठक के दौरान मिशन शक्तिसैट की टीम ने पहल के उद्देश्यों, उसकी कार्यप्रणाली और वैश्विक प्रभाव को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मिशन का मुख्य उद्देश्य व्यावहारिक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसरों के माध्यम से दुनिया भर की लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना है. मिशन से 108 से अधिक देशों की भागीदारी जुड़ी हुई है.

Union Minister चिराग पासवान ने मिशन शक्तिसैट की पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं और बालिकाओं को नए क्षेत्रों में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया. उन्होंने विशेष रूप से डॉ. श्रीमती केसन के प्रयासों और मिशन को वैश्विक स्तर पर आगे ले जाने की उनकी दूरदृष्टि की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मिशन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी क्षमता, दृढ़ता और संकल्प के माध्यम से एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

चर्चा के दौरान मंत्री ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की भूमिका और उसके महत्व के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने मिशन शक्तिसैट के उद्देश्यों को India Government के व्यापक विकास दृष्टिकोण से जोड़ते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के संकल्प के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पहल महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित हैं.

उन्होंने कहा कि मिशन शक्तिसैट का दायरा केवल India तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दुनिया के विभिन्न देशों की लड़कियों और महिलाओं को अंतरिक्ष शिक्षा तथा तकनीकी अवसरों से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है. 108 से अधिक देशों की भागीदारी इस पहल के व्यापक वैश्विक स्वरूप को दर्शाती है. बैठक में शामिल प्रतिनिधिमंडल ने Union Minister के साथ हुई बातचीत और उनके प्रोत्साहन को महत्वपूर्ण बताया.

प्रतिनिधियों ने कहा कि मंत्री ने सभी की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और मिशन के उद्देश्यों को समझने में व्यक्तिगत रुचि दिखाई. उनके इस व्यवहार ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के बीच सकारात्मक प्रभाव छोड़ा. मिशन शक्तिसैट डॉ. श्रीमती केसन के नेतृत्व में संचालित एक वैश्विक पहल है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की व्यावहारिक शिक्षा, मार्गदर्शन और अवसरों के जरिए दुनिया भर की लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाना है. इस पहल में 108 से अधिक देशों की भागीदारी बताई गई है. मिशन का लक्ष्य महिलाओं और बालिकाओं को अंतरिक्ष एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक ज्ञान, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है.

पीकेटी/पीएम

Leave a Comment