
वाशिंगटन, 7 अक्टूबर . अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने Prime Minister Narendra Modi को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर शुभकामनाएं दी है. उन्होंने उन्हें “India के सपनों का प्रतीक” बताया और भारतीयों से अपील की कि वे Political मतभेदों को भुलाकर देश और उसके नेतृत्व का जश्न मनाएं.
इस खास मौके पर एक वीडियो मैसेज में, मिलबेन ने देश-दुनिया के भारतीयों को संबोधित किया और पीएम मोदी के नेतृत्व और पब्लिक सर्विस रिकॉर्ड की तारीफ की.
मिलबेन ने कहा, “मेरे प्यारे India और दुनिया भर में बसे भारतीयों को नमस्कार. आज हम मेरे दोस्त, Prime Minister Narendra Modi की एक बड़ी उपलब्धि और उनके नेतृत्व का जश्न मना रहे हैं. उन्होंने अपनी महान मातृभूमि की 25 साल तक जनसेवा की है.”
मिलबेन ने कहा कि Government में पीएम मोदी का सफर कई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है.
उन्होंने कहा, “आप India के सपनों की एक चमकती मिसाल हैं. चाहे युवा हों या बुजुर्ग, हम सबको बड़े सपने देखने और उससे भी आगे की सोचने के लिए आप प्रेरित करते हैं.”
उन्होंने भारतीय समाज के हर वर्ग की आवाज बनने के लिए पीएम मोदी की तारीफ की.
मिलबेन ने कहा, “हर सैनिक, किसान, महिला, बुजुर्ग, युवा-बच्चे और हर धर्म के साथ खड़े रहने के लिए, उनका कल्याण करने और उनकी बात सुनने को तत्पर रहने के लिए आपका धन्यवाद.”
उन्होंने पीएम मोदी को एक ऐसा ग्लोबल लीडर बताया जो ज्यादा स्वस्थ और समृद्ध दुनिया बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “एक स्वस्थ, समृद्ध और समान दुनिया बनाने के लिए समर्पित ग्लोबल लीडर होने के लिए भी आपका धन्यवाद.”
मिलबेन ने माना कि दूसरे देशों की तरह India में भी चुनौतियां कम नहीं हैं. उन्होंने भारतवासियों से कहा, “भारत, हर देश की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन बहुत कम देशों को लगातार इतने साल तक असरदार नेतृत्व मिलता है. आइए आज हम बीजेपी और कांग्रेस से जुड़ी अपनी सोच को एक तरफ रखें और एकजुट हों.”
उन्होंने India को लोकतांत्रिक आजादी और आर्थिक अवसरों से परिपूर्ण देश बताया.
अमेरिकी सिंगर ने कहा, “India एक ऐसा देश है जिसे लोकतांत्रिक आजादी मिली और एक ऐसा नेता भी जो पूरी ईमानदारी से उनकी रक्षा करता है; एक ऐसा देश जिसे आर्थिक मौके मिले हैं और एक ऐसा नेता जो उन्हें प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए तैयार है. एक ऐसा देश जो अपने बुजुर्गों का सम्मान करता है और एक ऐसा नेता जो अपने युवाओं को सशक्त बनाने का माद्दा रखता है.”
उन्होंने कहा, “Prime Minister मोदी, मैं ईश्वर से आपकी बेहतरी के लिए आशीर्वाद मांगती हूं. ईश्वर की भरपूर कृपा आप पर बनी रहे, क्योंकि आप पूरे India का कल्याण कर रहे हैं और लोगों को समान अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं.” उन्होंने कहा, “मेरे दोस्त, 25 साल की सेवा के लिए आपका धन्यवाद और भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें.”
–
केआर/