जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री के बीच वार्ता; व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

New Delhi, 9 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Friday को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में अपने समकक्ष गेडियन तिमोथेवोस से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने शिक्षा, संस्कृति, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की.

दोनों विदेश मंत्रियों ने वैश्विक घटनाक्रम, बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और भारत-अफ्रीकी संघ की साझेदारी को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

इथियोपिया के विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों मंत्रियों ने शिक्षा एवं संस्कृति, व्यापार एवं निवेश और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की. मंत्रालय ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री ने India की मेजबानी में हाल ही में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की प्रभावशाली भागीदारी की सराहना भी की.

जयशंकर ने कहा कि India और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और ऐतिहासिक दक्षिण-दक्षिण एकजुटता पर आधारित है.

विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “इथियोपिया के विदेश मंत्री गेडियन तिमोथेवोस से अदीस अबाबा में मुलाकात करके प्रसन्नता हुई. भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी हमारे साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और ऐतिहासिक दक्षिण-दक्षिण एकजुटता पर आधारित है.”

उन्होंने बताया कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई. इसमें व्यापार, निवेश, विकास परियोजनाओं से लेकर बुनियादी ढांचे, समुद्री क्षेत्र, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विषय शामिल रहे. इसके अलावा, दोनों पक्षों ने वैश्विक घटनाक्रम, बहुपक्षीय सहयोग और भारत-अफ्रीकी संघ की साझेदारी को मजबूत करने पर भी विचार साझा किए.

इससे पहले Friday को जयशंकर इथियोपिया पहुंचे. उन्होंने वहां पहुंचने पर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत और सहयोगपूर्ण बैठकों की उम्मीद जताई. इथियोपिया पहुंचने पर इथियोपिया के राज्य मंत्री बेरहानु त्सेगाये ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “हैलो अदीस अबाबा! इथियोपिया पहुंचकर प्रसन्नता हुई. गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राज्य मंत्री बेरहानु त्सेगाये का धन्यवाद. अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की प्रतीक्षा है.”

त्सेगाये ने भी उम्मीद जताई कि जयशंकर की यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाएं India और इथियोपिया के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अदीस अबाबा की यात्रा के दौरान जयशंकर इथियोपिया के नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे. इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें दोनों देशों की साझा रुचि है.

इसके अतिरिक्त, जयशंकर अदीस अबाबा में क्षेत्रीय प्रमुखों के मिशन सम्मेलन (रीजनल हेड्स ऑफ मिशन कॉन्फ्रेंस) की अध्यक्षता भी करेंगे. जयशंकर ने इथियोपिया पहुंचने से पहले कोट डी’आइवर की अपनी यात्रा पूरी की थी.

–

डीएससी

Leave a Comment