
New Delhi, 11 अक्टूबर . शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर Union Minister नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नवरात्रि के पहले दिन आज मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. मां शैलपुत्री को कोटि-कोटि वंदन. देवी मां सभी को संयम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करें.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, “मां भगवती जगदंबा की उपासना के पावन पर्व ‘शारदीय नवरात्रि’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, आरोग्यता और सौभाग्य के आशीर्वाद से अभिसिंचित करें, यही प्रार्थना है.”
सीएम योगी की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, “शक्ति की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आदिशक्ति मां शैलपुत्री के चरणों में नमन. मां की असीम कृपा से सभी के जीवन में आत्मबल, धैर्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, समस्त जगत में शांति, सद्भाव व समृद्धि का विस्तार हो और हर घर सुख-मंगल से आलोकित रहे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने social media पोस्ट में लिखा, “शक्ति की आराधना, श्रद्धा और भक्ति के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं! मां जगदंबा की कृपा से प्रदेश में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो और Rajasthan विकास, शांति एवं जनकल्याण के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे.”
उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media पोस्ट में लिखा, “आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना को समर्पित नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मां भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता की ओर से social media पोस्ट में लिखा गया, “आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की समस्त दिल्लीवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मां भगवती के शुभ आगमन से दिल्ली का हर घर भक्ति, आनंद और मंगलमय वातावरण से भर उठे. माता रानी की असीम कृपा से हर परिवार में सुख-शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो. सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही मां के श्रीचरणों में प्रार्थना है.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने लिखा, “आदिशक्ति मां भगवती की आराधना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! जगत जननी मां भगवती की कृपा से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमयता से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है.”
Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे की ओर से social media पर लिखा गया, “नवरात्रोत्सवाच्या हार्दिक शुभेच्छा!”
उत्तर प्रदेश Government में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने social media पर लिखा, “आप सभी को जगत-जननी, आदिशक्ति मां दुर्गा की आराधना-उपासना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. मां जगदंबा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं वैभवपूर्ण जीवन की मंगलकामना है.”
–
एसडी/एएस