Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
पर्यावरण,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : सिंधुदुर्ग में बढ़ी ठंड, कुडाल में घने कोहरे की चादर; हापुस आम के बागवानों की जगी उम्मीदें

Maharashtra : सिंधुदुर्ग में बढ़ी ठंड, कुडाल में घने कोहरे की चादर; हापुस आम के बागवानों की जगी उम्मीदें

सिंधुदुर्ग, 12 नवंबर . Maharashtra के सिंधुदुर्ग जिले में पिछले दो से तीन दिनों से ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. तापमान में गिरावट के कारण सिंधुदुर्ग के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह और देर रात ठंड का एहसास अधिक होने लगा है.

Mumbai -गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुडाल इलाके में Thursday सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही. कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे कुछ ही दूरी पर चल रहे वाहन भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे.

सुबह के समय अचानक छाए घने कोहरे के कारण Mumbai -गोवा हाईवे पर यातायात प्रभावित होता नजर आया. वाहन चालकों को कम दृश्यता के चलते काफी सावधानी बरतनी पड़ी. विशेष रूप से सुबह के समय यात्रा करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा चारपहिया वाहनों और भारी वाहनों के चालकों को भी धीमी गति से वाहन चलाने पड़े. ऐसे में वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि वे कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, वाहनों की गति नियंत्रित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें.

एक ओर बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, तो दूसरी ओर यही ठंड सिंधुदुर्ग के हापुस आम के उत्पादकों के लिए राहत की खबर लेकर आ सकती है. जिले में हापुस आम की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और यहां के बागवानों के लिए आने वाला आम का मौसम बेहद महत्वपूर्ण होता है.

जानकारों के अनुसार, आम के पेड़ों में बौर (मंजर) आने की प्रक्रिया के लिए मौसम की अनुकूल परिस्थितियां महत्वपूर्ण होती हैं. विशेष रूप से ठंड का प्रभाव और तापमान में होने वाला बदलाव आम के पेड़ों में पुष्पन की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं. यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह ठंड बनी रहती है और मौसम अनुकूल रहता है, तो हापुस के पेड़ों में अच्छी मात्रा में बौर आने की संभावना बढ़ सकती है.

तापमान में उतार-चढ़ाव, मौसम की निरंतरता और अन्य प्राकृतिक परिस्थितियां भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं. इसलिए आने वाले कुछ दिन आम उत्पादकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. सिंधुदुर्ग में बढ़ती ठंड और कुडाल में छाए घने कोहरे ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.

–

एसएके/एएस

Share