
Mumbai , 9 अक्टूबर . Maharashtra के Governor जिष्णु देव वर्मा ने Friday को Mumbai स्थित लोक भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में 103 Police अधिकारियों और Police कर्मियों को वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए Police पदक प्रदान किए.
ये Police पदक India के President द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2022 और 2023 तथा गणतंत्र दिवस 2023 और 2024 के अवसर पर घोषित किए गए थे.
समारोह में President वीरता पदक (2), वीरता पदक (18), President Police पदक विशिष्ट सेवा (3), President पदक विशिष्ट सेवा (4), Police पदक (40) और सराहनीय सेवा पदक (36) प्रदान किए गए.
सम्मानित होने वालों में मीरा-भायंदर, वसई-विरार के Police आयुक्त निकेत कौशिक, पिंपरी-चिंचवड़ के Police आयुक्त विनय कुमार चौबे, अतिरिक्त Police महानिदेशक (यातायात) प्रवीण सालुंखे, अतिरिक्त Police महानिदेशक (प्रशासन) मधुकर पांडेय, Police महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा) प्रवीण कुमार पडवल और Police महानिरीक्षक (प्रशिक्षण एवं विशेष इकाइयां) निशीथ मिश्रा शामिल रहे.
समारोह में गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) डॉ. पंकज भोयर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनीषा म्हैसकर, Police महानिदेशक सदानंद दाते, अतिरिक्त Police महानिदेशक (एटीएस) नवल बजाज, वरिष्ठ Police अधिकारी, सम्मानित Policeकर्मी तथा उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे.
Police अलंकरण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और Maharashtra राज्य गीत के साथ हुई, जबकि समापन भी राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ किया गया.
Governor ने इस अवसर पर Police अधिकारियों और कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके योगदान को कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया.
बता दें कि जिष्णु देव वर्मा एक कुशल कलाकार, कवि और लेखक भी हैं. उन्हें 31 जुलाई 2024 को तेलंगाना का Governor नियुक्त किया गया और बाद में उन्होंने 10 मार्च 2026 को Maharashtra के Governor के रूप में शपथ ली. उनका लंबा करियर प्रशासन, विकास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
–
एएमटी/डीकेपी