महाराष्ट्र में 10 लाख ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अभियान : प्रताप सरनाईक

Mumbai , 6 अक्टूबर . Maharashtra Government ने ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा अभियान शुरू किया है. राज्य Government के मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस बारे में जानकारी दी.

मंत्री प्रताप सरनाईक ने मीडिया से कहा, “Maharashtra में करीब 10 लाख ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक काम कर रहे हैं, जिनमें से करीब 5 लाख अकेले Mumbai महानगर क्षेत्र में हैं. हमने कई लोगों को मराठी सीखने में मदद की है और 2 अक्टूबर से 23 जनवरी तक, गांधी जयंती से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती तक, हमने बालासाहेब ठाकरे के नाम पर यह मराठी भाषा अभियान शुरू किया है.”

उन्होंने बताया, “हमारे बहुत सारे कोंकण मराठी साहित्य परिषद और Mumbai मराठी साहित्य संघ के लोग यहां पर सभी रिक्शा और टैक्सी चालकों को आमंत्रित कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि अब तक एक लाख 65 हजार 800 लोगों को मराठी सिखाई गई है. यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि Mumbai और पूरे Maharashtra में काम करने वाले चालक मराठी भाषा में सहज रूप से बात कर सकें.

Maharashtra Government के मंत्री प्रताप सरनाईक ने परिवहन से जुड़े एक और अहम फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा, “आरटीओ की बैठक में हमने प्रस्ताव रखा था कि टू-व्हीलर पूरी तरह से ईवी यानी इलेक्ट्रिक होनी चाहिए.”

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने उनका यह प्रस्ताव मंजूर भी कर लिया था. हालांकि कुछ ओला, उबर जैसी कंपनियों ने कहा है कि उनके पास पहले से ही पेट्रोल पर चलने वाली गाड़ियां हैं, तो वे इतनी जल्दी इलेक्ट्रिक पर शिफ्ट नहीं हो पाएंगी. इस स्थिति को देखते हुए Chief Minister की ओर से इन कंपनियों को 9 महीने का अतिरिक्त समय दे दिया गया है.

Government का मानना है कि मराठी भाषा को बढ़ावा देने और ई-व्हीकल को अपनाने से न सिर्फ स्थानीय संस्कृति मजबूत होगी बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह कदम फायदेमंद साबित होगा.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment