महाराष्ट्र में सूखे पर राज्य सरकार का फैसला, 19 और तालुकों में होगा फसल सर्वेक्षण

Mumbai , 6 अक्टूबर . Maharashtra में कम बारिश के कारण बने सूखे जैसे हालात को देखते हुए राज्य Government ने बड़ा कदम उठाया है. Government ने प्रभावित इलाकों में पंचनामा और सर्वेक्षण का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं.

कृषि आयुक्तालय ने 5 अक्टूबर को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि जिन 265 तालुकों में ट्रिगर-1 लागू है, वहां 100 प्रतिशत फसल पंचनामा तुरंत पूरा किया जाए.

Government के निर्देश के अनुसार इन 265 तालुकों में पंचनामा भौतिक और डिजिटल दोनों तरह से किया जाएगा. संबंधित किसानों के हस्ताक्षर लेने के साथ ही इन पंचनामों को ग्राम पंचायत और पंचायत समिति के स्तर पर सार्वजनिक भी करना होगा.

इसके अलावा ट्रिगर-1 की सूची वाले 265 तालुकों के अलावा 19 अन्य तालुकों में भी सूखे की गंभीरता का आकलन किया जाएगा. इन 19 तालुकों में प्रमुख 5 फसलों का 20 प्रतिशत सर्वेक्षण और जमीनी जांच करने को कहा गया है. इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट तैयार कर कृषि आयुक्तालय के माध्यम से मंत्रिमंडल उपसमिति के सामने रखी जाएगी.

Governmentी पत्र के साथ जारी परिशिष्ट के अनुसार अतिरिक्त सर्वेक्षण के लिए 8 जिलों के कुल 19 तालुकों को शामिल किया गया है. इनमें नांदेड़, चंद्रपुर, गोंदिया, वर्धा, भंडारा, नासिक, सतारा और सांगली जिले शामिल हैं.

इनमें नांदेड़ जिले के मुदखेड़, मुखेड़ और अर्धापुर, चंद्रपुर के जिवती, ब्रह्मपुरी और बल्लारपुर, गोंदिया जिले के आमगांव, देवरी, सालेकसा और गोंदिया, वर्धा जिले के कारंजा, भंडारा जिले के मोहाड़ी और तुमसर, नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर, चांदवड़ और निफाड, सातारा जिले के पाटण और सांगली जिले के शिराला और वालवा तालुक शामिल हैं.

Government ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का तुरंत और सख्ती से पालन करने को कहा है. साथ ही की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कृषि विभाग को ई-मेल के जरिए भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment