महाराष्ट्र में शिक्षक दिवस पर टीचर्स का विरोध, काले मास्क पहनकर की पुरानी पेंशन बहाली की मांग

कोल्हापुर, 5 सितंबर . Maharashtra के कोल्हापुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर टीचर्स और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने काले मास्क और बैंड पहनकर मौन प्रदर्शन किया. उन्होंने 1 नवंबर 2005 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की.

एक प्रदर्शनकारी शिक्षक ने कहा, “टीचर्स को पेंशन से वंचित किया गया है. इस समस्या को लेकर वो कोर्ट भी गए. कोर्ट में मामला जारी है, लेकिन तत्कालीन Chief Minister एकनाथ शिंदे ने हमें आश्वस्त किया था कि 26 हजार लोगों को 1982 के ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) देंगे. हालांकि, बाद में वो मुकर गए. 5 सितंबर को शिक्षक दिवस है और इस मौके पर हर जिले में प्रदर्शन किया गया है. इससे Government जागेगी.

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि 31 अक्टूबर 2005 के पहले जो 26 हजार शिक्षक हैं, उनके लिए पेंशन योजना लागू होनी चाहिए थी. ये उनका हक है. 1982 के नियम के तहत इन लोगों को ओपीएस मिलनी चाहिए थी. इसी कारण शिक्षक दिवस के मौके पर हम Maharashtra Government के खिलाफ मोर्चा निकाल रहे हैं. कोल्हापुर में ही नहीं, सभी जिलों में आज का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन के तहत हम Government से अपील करते हैं कि 26 हजार लोगों के लिए पुराने पेंशन बहाल करने का निर्णय लिया जाए.

उन्होंने आगे कहा कि हमने 15 दिनों का समय दिया है. अगर इन 15 दिनों में हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तो हम Mumbai में सभी जिलों से शिक्षक आजाद मैदान में आकर धरना प्रदर्शन करेंगे और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं कर दी जाती है, तब तक हम वहां से नहीं हटेंगे.

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि आज शिक्षक दिवस है और इस दिन शुभेच्छा देना हमारा परम कर्तव्य है. आज यहां पर सभी शिक्षक बड़े काम के लिए आए हैं. हमें लगता है कि इस दिन ही मोर्चा निकालना चाहिए. ये बहुत दिनों से चल रहा है. 2005 से पहले जो नौकरी में आए हैं, उनको पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए. बहुत दिनों से वो संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन वो हो नहीं रहा है. जो 1 मार्च 2005 से पहले नियुक्त हुए थे, उनको पेंशन मिलनी चाहिए.

केके/एबीएम

Leave a Comment