
Mumbai , 8 अक्टूबर . Maharashtra के पालघर जिले में Thursday शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी दी. इसके मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई, जो कम तीव्रता की श्रेणी में आती है.
एनसीएस के अनुसार, भूकंप का समय 8 अक्टूबर, शाम 7 बजकर 16 मिनट 20 सेकेंड (आईएसटी) रहा. भूकंप का केंद्र अक्षांश 20.109 और देशांतर 72.948 पर स्थित था. जमीन से इसकी गहराई 7 किलोमीटर दर्ज की गई है. एजेंसी के अनुसार भूकंप का स्थान नासिक (Maharashtra) से 88 किलोमीटर पश्चिम में था.
भूकंप के झटके पालघर के साथ-साथ आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए. कम तीव्रता होने के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति सामान्य होने की बात कही है.
विशेषज्ञों के अनुसार, 3 से 4 तीव्रता तक के भूकंप को हल्का भूकंप माना जाता है, जिसमें आमतौर पर ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन झटके महसूस किए जा सकते हैं. Maharashtra का यह क्षेत्र सीस्मिक जोन 3 में आता है, जहां मध्यम तीव्रता के भूकंप आने की संभावना बनी रहती है.
Maharashtra में पिछले कुछ महीनों में कई बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे पहले भी पालघर और नाशिक बेल्ट में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गई थीं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र लगातार भूकंपीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.
एनसीएस ने लोगों से अपील की है कि भूकंप के दौरान घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. साथ ही किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में रहें.
–
एससीएच/वीसी