Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महादेव ऐप घोटाला: सीबीआई को मिली सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टडी

महादेव ऐप घोटाला: सीबीआई को मिली सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टडी

रायपुर, 4 नवंबर . छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने Wednesday को महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया. अदालत ने पेशी के दौरान सीबीआई की रिमांड याचिका स्वीकार कर ली.

अब सीबीआई की टीम सौरभ चंद्राकर को पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाएगी. उसे 12 नवंबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा.

सुनवाई के दौरान Enforcement Directorate (ईडी) के अधिकारी और वकील भी मौजूद रहे. ईडी ने भी सौरभ चंद्राकर की रिमांड की मांग की है.

चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने सीबीआई की रिमांड याचिका का विरोध करते हुए इसे अनुचित बताया. सुनवाई को देखते हुए अदालत परिसर के आसपास भारी Police बल तैनात किया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

करीब 6,000 करोड़ रुपए के कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई Tuesday को दिल्ली से रायपुर लेकर आई थी. एजेंसी उसे ओमान से प्रत्यर्पण के बाद India लाई है. इससे पहले Monday को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया था.

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी को India वापस लाया जा चुका है और सीबीआई की पूछताछ में कई अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने अपने हितों के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया और अब लोकतांत्रिक मूल्यों की बात कर रही है.

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सौरभ चंद्राकर को India लाया जा चुका है, लेकिन सह-आरोपी रवि उप्पल और शुभम सोनी अब भी फरार हैं. उन्होंने शुभम सोनी का ठिकाना पूछते हुए कहा कि 2023 के चुनावों के दौरान महादेव ऐप से जुड़ा वीडियो उसी ने जारी किया था.

दीपक बैज ने दावा किया कि पिछली कांग्रेस Government के दौरान इस मामले में 72 से अधिक First Information Report दर्ज की गई थीं और कई छापेमारी व गिरफ्तारियां भी हुई थीं.

इससे पहले सौरभ चंद्राकर के वकील ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे. उन्होंने ओमान की अदालत के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि India के अनुरोध को केवल ईडी के मामले में मंजूरी मिली थी, सीबीआई के मामले में नहीं. इसलिए उनके मुवक्किल के खिलाफ केवल उन्हीं मामलों में कार्रवाई की जा सकती है, जिनके आधार पर उनका प्रत्यर्पण हुआ है.

सीबीआई महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े मामलों की जांच कर रही है. छत्तीसगढ़ Government ने इस मामले की 13 First Information Report सीबीआई को सौंपी थीं, जिनमें से दो मामलों में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है.

दूसरी ओर, ईडी धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के पहलू की जांच कर रही है और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ अभियोजन शिकायत भी दर्ज कर चुकी है.

सीबीआई के अनुसार, सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके सहयोगियों ने महादेव ऐप को बढ़ावा दिया, ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए कई प्लेटफॉर्म बनाए और उससे अर्जित धन को विभिन्न बैंक खातों के जरिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भेजा.

सौरभ चंद्राकर वर्ष 2023 से Dubai में फरार था. उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था. उसे 8 जुलाई को ओमान की रॉयल Police ने गिरफ्तार किया था और 116 दिनों बाद 1 नवंबर को India लाया गया.

–

एएमटी/डीकेपी

Share