दिल्ली के व्यापारियों के लिए भाजपा सांसद की अपील, बोले- स्थानीय बाजारों में करें खरीदारी

New Delhi, 4 नवंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के व्यापारियों को समर्थन देने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं से स्थानीय बाजारों में खरीदारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन के कारण दिल्ली के व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. ऐसे समय में छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्थानीय निर्माताओं का सहयोग करना जरूरी है. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी के नेता देश को बांटने वाली ताकतों के साथ खड़े दिखाई देते हैं. इसके अलावा, उन्होंने सीआरपीएफ द्वारा लगातार 12 महीनों तक शून्य ऑपरेशनल कैजुअल्टी का रिकॉर्ड बनाने को Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली का परिणाम बताया.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और उपभोक्ताओं से स्थानीय व्यापारियों का समर्थन करने की अपील की है. इसमें उनकी Lok Sabha क्षेत्र चांदनी चौक के बाजार भी शामिल हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे बड़ी संख्या में स्थानीय बाजारों में पहुंचें और छोटे व्यापारियों, कारीगरों तथा स्थानीय निर्माताओं से सामान खरीदें. पिछले एक महीने में हुए विरोध प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में बाजारों में खरीदारी बढ़ाकर व्यापारियों को सहयोग दिया जा सकता है. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम उपभोक्ताओं को भी इस प्रयास में भागीदारी करनी चाहिए, ताकि स्थानीय कारोबार को समर्थन मिल सके.
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि पार्टी हमेशा अलगाववादी तत्वों के साथ खड़ी दिखाई देती है. कांग्रेस के कुछ नेता, जो पेशे से वकील हैं, Supreme Court में आतंकवादियों का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी देश को बांटने की कोशिश होती है, कांग्रेस के नेता कथित तौर पर ऐसी ताकतों के साथ नजर आते हैं.
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए BJP MP ने कहा कि वह लगातार विदेश दौरे करते हैं, लेकिन देश को यह जानकारी नहीं दी जाती कि वे वहां किन लोगों से मिलते हैं और किन ताकतों के साथ उनकी बातचीत होती है. खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों और यात्राओं को लेकर पारदर्शिता नहीं है. उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि इन दौरों के दौरान उनकी मुलाकातें किन लोगों से होती हैं.
सीआरपीएफ द्वारा लगातार 12 महीनों तक शून्य ऑपरेशनल कैजुअल्टी दर्ज करने पर प्रवीण खंडेलवाल ने बल के जवानों और अधिकारियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि Prime Minister Narendra Modi के स्पष्ट मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निर्णायक कार्यशैली के कारण संभव हुई है. खंडेलवाल ने दावा किया कि पहली बार पूरे वर्ष के दौरान सीआरपीएफ का एक भी जवान घायल नहीं हुआ. इस अवधि में नक्सलवाद को समाप्त किया गया और सीआरपीएफ को कई विरोध प्रदर्शनों और आंदोलनों से भी निPatna पड़ा. इसके बावजूद बल ने बिना किसी ऑपरेशनल कैजुअल्टी के 12 महीने पूरे किए. उन्होंने इसे सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता और Government के नेतृत्व का परिणाम बताते हुए सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों की उपलब्धि की सराहना की.
–
पीएसके


