Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,राष्ट्रीय

अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 साल किए जाने को भरतपुर के युवाओं ने सराहा, वेतन बढ़ाने की उठाई मांग

अग्निवीरों की सेवा अवधि 6 साल किए जाने को भरतपुर के युवाओं ने सराहा, वेतन बढ़ाने की उठाई मांग

भरतपुर, 4 नवंबर . केंद्र Government की ओर से अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने के फैसले का Rajasthan के भरतपुर में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने स्वागत किया. युवाओं का कहना है कि सेवा अवधि में दो साल की बढ़ोतरी से उन्हें देश की सेवा करने का अधिक समय मिलेगा. साथ ही, सैन्य अनुभव बढ़ने के साथ भविष्य में रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने में भी मदद मिलेगी. युवाओं ने इसे उत्साह बढ़ाने वाला फैसला बताते हुए कहा कि इससे विशेष रूप से गरीब और सामान्य परिवारों के युवाओं को फायदा हो सकता है.

भरतपुर में डिफेंस एकेडमी के संचालक और अग्निवीर भर्ती की तैयारी कराने वाले दीपक खटोटी ने Government के निर्णय को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा अवधि को बढ़ाकर छह साल करने से युवाओं को अतिरिक्त दो साल का लाभ मिलेगा. इससे उन्हें सेना में काम करने का अधिक अनुभव हासिल होगा और तैयारी कर रहे युवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अग्निवीर भर्ती में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें और पूरी मेहनत तथा लगन के साथ तैयारी करें.

दीपक खटोटी ने कहा कि अग्निवीर के रूप में छह साल की सेवा पूरी करने के बाद युवाओं को अलग-अलग Governmentी भर्तियों में आरक्षण का लाभ मिल सकता है. उन्होंने Rajasthan सहित विभिन्न राज्यों में अग्निवीरों के लिए दिए जा रहे कोटे का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कुछ भर्तियों में 10 और 20 प्रतिशत तक कोटे की व्यवस्था युवाओं के लिए लाभकारी हो सकती है. सेवा पूरी करने के बाद भी युवाओं के सामने आगे बढ़ने के अवसर रहेंगे, इसलिए उन्हें इस योजना को एक अवसर के रूप में देखते हुए तैयारी करनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि भरतपुर में उनकी दीपक डिफेंस एकेडमी के माध्यम से युवाओं को अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने Government के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए. दीपक खटोटी ने अलवर एआरओ की भर्ती का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में एक मार्च से शुरू होने जा रही है और यह करीब 15 से 20 दिन तक चलेगी. उन्होंने इच्छुक युवाओं से भर्ती में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और पूरी तैयारी के साथ आने की अपील की.

अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे शेर सिंह ने कहा कि Government ने सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल कर दी है, जिससे युवाओं को काफी लाभ होगा. उन्होंने कहा कि अब उन्हें देश की सेवा करने के लिए दो साल अतिरिक्त मिलेंगे. उन्होंने कहा कि यह फैसला गरीब परिवारों के युवाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकता है. छह साल तक सेना में सेवा करने से उन्हें अधिक अनुभव मिलेगा और परिवार को भी आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा.

शेर सिंह ने कहा कि Government के इस निर्णय से युवाओं का सेना में जाने के प्रति उत्साह बढ़ेगा. उन्होंने इसे युवाओं के हित में उठाया गया कदम बताया और कहा कि अब अग्निवीरों को पहले की तुलना में अधिक समय तक देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा.

अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे ब्रह्मा ने भी सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि चार साल की अवधि को छह साल करना India Government का अच्छा निर्णय है. इससे युवाओं का हौसला बढ़ेगा और उन्हें सेना में काम करने का अधिक अनुभव मिलेगा. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त दो साल की सेवा से अग्निवीरों के साथ-साथ उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी. इस फैसले से युवाओं को आगे बढ़ने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेंगे. ब्रह्मा ने इच्छा जताई कि ज्यादा से ज्यादा युवा भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करें. उन्होंने कहा कि छह साल तक सेवा करने का अवसर मिलना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के उत्साह को बढ़ाने वाला कदम है.

अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे पोप सिंह ने भी Government के फैसले को सही बताया. उन्होंने कहा कि चार साल की सेवा अवधि को छह साल करने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है. अग्निवीर योजना उन युवाओं के लिए बेहतर अवसर है, जो 12वीं पास करने के बाद सेना में जाने का जोश और उत्साह रखते हैं तथा शारीरिक रूप से फिट हैं. भर्ती की प्रक्रिया में शारीरिक और मेडिकल जांच सहित जरूरी चरण होते हैं और युवाओं को उनके लिए तैयारी करनी चाहिए.

हालांकि, पोप सिंह ने अग्निवीरों के वेतन को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले युवाओं के लिए वेतन एक बड़ा मुद्दा है. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को मिलने वाला करीब 18 से 21 हजार रुपए का वेतन पर्याप्त नहीं है. उन्होंने स्थायी सिपाहियों के वेतन का उल्लेख करते हुए कहा कि अग्निवीरों के वेतन में भी बेहतर सुधार होना चाहिए. पोप सिंह ने मांग की कि अग्निवीरों का मूल वेतन बढ़ाकर करीब 40 से 50 हजार रुपए के स्तर तक किया जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से बेहतर सहारा मिल सके. उन्होंने कहा कि सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला अच्छा है और Governmentी स्तर पर किए जा रहे अन्य प्रयास भी सराहनीय हैं, लेकिन वेतन में सुधार से योजना और अधिक लाभकारी बन सकती है.

–

पीएसके/डीकेपी

Share