
Mumbai , 13 अक्टूबर . Actress ईशा कोप्पिकर हाल ही में उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके लौटी हैं. Tuesday को उन्होंने अपनी यात्रा के कुछ खास पलों और आध्यात्मिक अनुभव फैंस के साथ साझा किए. Actress ने बताया कि यह सफर उनके लिए सिर्फ घूमने जैसा नहीं बल्कि दिल को सुकून देने वाला रहा.
Actress ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी अध्यात्मिक यात्रा की झलक पोस्ट की, जिसमें वह उज्जैन की गलियों से लेकर महाकाल की आरती की तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं.
Actress ने अपना अनुभव शेयर करते हुए लिखा, “कुछ सफर दिल को सुकून देते हैं, कुछ चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और कुछ हर चीज के लिए शुक्रगुजार होना सिखाते हैं. इंदौर के पोहे से लेकर महाकाल के दर्शन करने तक. कुछ सफर दिल को सुकून देते हैं, कुछ चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, और कुछ हर चीज के लिए शुक्रगुजार होना सिखाते हैं. इंदौर के पोहे से लेकर महाकाल के दर्शन तक, थोड़ा सा सफर, ढेर सारा शुकराना.”
श्री महाकाल (भगवान महाकालेश्वर) Madhya Pradesh के उज्जैन शहर में स्थित भगवान शिव का एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र ज्योतिर्लिंग है. महाकाल की मूर्ति दक्षिण की ओर मुख किए हुए है, जो इसे सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में अद्वितीय और तांत्रिक परंपरा के अनुसार विशेष बनाती है.
यह शिवलिंग मनुष्य द्वारा स्थापित नहीं किया गया है बल्कि यह अपने आप प्रकट (स्वयंभू) हुआ है. मान्यता है कि बाबा महाकाल उज्जैन के राजा हैं और उनकी मर्जी के बिना यहां कोई दूसरा राजा या शासक रात नहीं रुकता. मुख्य मंदिर तीन स्तरों पर बना है. सबसे नीचे (तहखाने में) महाकाल, पहली मंजिल पर ओंकारेश्वर और दूसरी (शीर्ष) मंजिल पर नागचंद्रेश्वर का मंदिर है.
Actress ईशा कोप्पिकर की बात करें, तो वह पिछले कई समय से बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, social media के जरिए फैंस के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करवाती रहती हैं. गौरतलब है कि Actress हाल ही में सुभाष घई के ‘व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल’ के फिल्म निर्माण छात्रों की डिप्लोमा फिल्म प्रोजेक्ट ‘रॉकेटशिप’ में नजर आई थीं. वह इस फिल्म में ‘अदिति’ नाम की एक मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के सपनों के साथ खड़ी दिखाई देती है.
–
एनएस/पीएम