Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत, शिकायत में पत्नी और पोते का नाम शामिल

पूर्व सांसद रतन सिंह के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत, शिकायत में पत्नी और पोते का नाम शामिल

jaipur, 13 अक्टूबर . भरतपुर के पूर्व सांसद रतन सिंह ने Police में शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि उनके बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की हत्या जहर देकर की गई. इस कथित साजिश में उनकी बहू नीतू सिंह, पोते सौरभ और परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे.

jaipur के जवाहर सर्कल Police स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

Rajasthan लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले राजेंद्र प्रताप सिंह की 11 सितंबर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी.

अपनी शिकायत में रतन सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत एक साजिश का हिस्सा थी, जिसका मकसद मानवीय आधार पर Governmentी नौकरी पाना और करोड़ों रुपए की संपत्ति पर कब्जा करना था.

Police ने घटनास्थल की जांच करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया है. फॉरेंसिक जांच के लिए घर से cctv फुटेज और डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) भी जब्त किए गए हैं. जांच करने वाले अधिकारी मौत की वजह का पता लगाने के लिए एफएसएल और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

परिवार के सदस्यों पर लगाए गए आरोपों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. शिकायत के मुताबिक, राजेंद्र प्रताप सिंह और नीतू सिंह की शादी 11 मई, 2005 को हुई थी. बताया जाता है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच झगड़े शुरू हो गए थे, जिसके बाद राजेंद्र ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की थी.

शिकायत में कहा गया है कि नीतू सिंह और उनका बेटा सौरव, राजेंद्र से अलग रह रहे थे. इस वर्ष मई में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ, जिसके बाद नीतू सिंह और सौरव jaipur के मालवीय नगर स्थित पारिवारिक घर लौट आए. हालांकि, रतन सिंह का आरोप है कि उनके लौटने के बाद तनाव बढ़ गया और घर, संपत्ति और पैसों के मामलों को लेकर अक्सर झगड़े होने लगे.

अपनी शिकायत में रतन सिंह ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को घर पर संपत्ति और पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर झगड़ा हुआ था. इस झगड़े के दौरान उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि 4 और 5 सितंबर को घर के cctv कैमरों को खराब या बंद कर दिया गया था, जिससे उनके बेटे की मौत से जुड़ी घटनाओं पर शक पैदा होता है.

पूर्व सांसद के मुताबिक, जब राजेंद्र का शव मिला तो उनके होंठ नीले पड़ गए थे, जिससे उन्हें शक है कि यह जहर दिए जाने का संकेत हो सकता है. उन्होंने Police से घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए cctv डीवीआर और अन्य सबूतों की जांच करने का आग्रह किया है.

जवाहर सर्कल Police स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) महेश चंद्र ने बताया, अधिकारी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. Police ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं, cctv डीवीआर जब्त किया है और पोस्टमार्टम भी करवाया है. जांच के लिए विसरा के सैंपल एफएसएल भेजे गए हैं.

एसएचओ के मुताबिक, अभी फॉरेंसिक और पैथोलॉजी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है.

Police रतन सिंह की शिकायत की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और शिकायतकर्ता की बहू के पक्ष के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. जांच अभी जारी है. मौत की वजह और साजिश व जहर देने के आरोपों का पता फॉरेंसिक जांच और Police की आगे की पूछताछ के नतीजों से ही चलेगा.

–

एसडी/एबीएम

Share