Skip to content
Saturday, 17 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

बेंगलुरु पब में पुलिस के साथ झगड़े के बाद आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी का तबादला

Bengaluru पब में Police के साथ झगड़े के बाद आंध्र प्रदेश के आईएएस अधिकारी का तबादला

अमरावती, 15 अक्टूबर . आंध्र प्रदेश Government ने आईएएस अधिकारी विकास मरमत का तबादला कर दिया है. Government की ओर से यह कदम Bengaluru के एक पब में Policeकर्मियों के साथ कथित तौर पर हुई बहस के विवाद के बाद उठाया गया है.

कुप्पम एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएडीए) में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के तौर पर तैनात मरमत को अगली पोस्टिंग के लिए जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (जीएडी) में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है.

मुख्य सचिव जी. साई प्रसाद की ओर से जारी Governmentी आदेश के अनुसार, 2019 बैच के इस आईएएस अधिकारी का तबादला तत्काल प्रभाव से कर दिया गया है.

मुख्य सचिव ने चित्तूर जिले के कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से कहा है कि वे केएडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद के लिए जरूरी ‘इन-चार्ज’ की व्यवस्था करें.

Bengaluru के कब्बन पार्क Police स्टेशन में आईएएस अधिकारी विकास मरमत और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनका तबादला किया गया है. आरोप है कि देर रात चेकिंग के दौरान इन लोगों की Police अधिकारियों के साथ बहस हो गई थी.

यह घटना 10 अक्टूबर को रात करीब 1:30 बजे Bengaluru के रेजिडेंसी रोड स्थित एक पब में हुई थी. बार और रेस्तरां में चेकिंग कर रही Police टीम ने ग्राहकों से उनकी उम्र की पुष्टि के लिए पहचान पत्र दिखाने को कहा.

आरोप है कि मरमत और उनके साथियों ने Police अधिकारियों के साथ बहस की, उन्हें अपशब्द कहे और ड्यूटी पर मौजूद Policeकर्मियों के साथ मारपीट की या उन्हें धमकी दी.

Police इंस्पेक्टर अरुण सालुंके की शिकायत पर कब्बन पार्क Police स्टेशन में मरमत और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. अन्य आरोपियों की पहचान अभय उदय सिंह, नितेश और रोशन के रूप में हुई है.

शिकायत के अनुसार, कुछ लोगों के एक समूह ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, इंस्पेक्टर और उनके साथियों के साथ मारपीट की, उन्हें धमकी दी और Police को अपना काम करने से रोका.

इस घटना का एक वीडियो social media पर वायरल हुआ था. घटना को गंभीरता से लेते हुए, Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने कथित तौर पर इस आईएएस अधिकारी के तबादले का आदेश दिया था.

–

एसडी/एबीएम

Share