
Mumbai , 24 अगस्त . Maharashtra में मराठी भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कहा कि वह मराठी भाषा का सम्मान करते हैं, लेकिन ऑटो चालकों को मराठी भाषा सीखने के लिए समय देना चाहिए.
Mumbai में वारिस पठान ने से बातचीत करते हुए कहा कि हम मराठी भाषा का सम्मान करते हैं, लेकिन India एक धर्मनिरपेक्ष, बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक देश है. लोग अपने-अपने राज्यों में अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं. India में Mumbai को सपनों का शहर माना जाता है, जहां लोग छोटे-मोटे काम करने, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चलाने या छोटा-मोटा व्यापार करने आते हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे लोग Mumbai में अपने परिवार का पेट पालने, पैसे कमाने और सम्मान व स्वाभिमान के साथ काम करने आते हैं. ऐसे में अचानक उन पर मराठी बोलने का दबाव डालना उचित नहीं है. अगर मराठी सीखना जरूरी किया जा रहा है तो लोगों को इसे सीखने के लिए समय भी दिया जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि अगर आप अचानक उन पर दबाव डालें और कहें कि उन्हें मराठी ही बोलनी होगी, तो कम से कम उन्हें सीखने का समय तो दीजिए. वक्त नहीं देंगे तो दिक्कतें पैदा होंगी. गरीब आदमी अगर जुर्माना भरेगा तो वह क्या खाएगा. बिहार से नेताओं के फोन आ रहे हैं और चालकों के चालान किए जाने तथा लोगों पर कार्रवाई किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने परिवहन मंत्री से इस मामले में लोगों को पर्याप्त समय देने की मांग की.
पठान ने कहा कि लाइसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई से समस्या और बढ़ सकती है. बड़ी संख्या में लोग ऑटो नहीं चला रहे हैं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी हो रही है. Government को इस पूरे मामले में ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे नियमों का पालन भी हो और लोगों को मराठी सीखने का पर्याप्त अवसर भी मिले.
Maharashtra में गणेश जी की प्रतिमा के आगमन जुलूस के दौरान अंडे फेंके जाने की कथित घटना पर वारिस पठान ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने का अधिकार नहीं है.
उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों द्वारा की गई शर्मनाक हरकत की कड़ी निंदा करता हूं, जिन्होंने अंडे फेंके और माहौल खराब करने की कोशिश की. ऐसा नहीं होना चाहिए. किसी को भी ऐसा व्यवहार करने का अधिकार नहीं है.
वारिस पठान ने बताया कि उन्होंने Police प्रशासन से बात की है और Police की ओर से उन्हें First Information Report दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई की जाएगी और जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
अमरावती में हुई घटना पर वारिस पठान ने दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद है. उन्होंने नवजात बच्चे की मौत पर संवेदना व्यक्त की और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए. Government को अस्पतालों में सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां और पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि Government को इस तरह के मामलों पर गंभीरता से काम करना चाहिए.
–
डीकेएम/डीकेपी