
New Delhi, 24 अगस्त . देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छत्तीसगढ़, Madhya Pradesh, Jharkhand और Odisha के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली में भी भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली के लिए Monday को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया. राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया. इसके अलावा, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है.
उन्होंने बताया कि पूर्वी और मध्य India के मौसम को प्रभावित करने वाला कम दबाव का क्षेत्र गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल और उससे सटे Jharkhand तथा उत्तरी Odisha के आसपास बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है.
अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से Odisha, Jharkhand, छत्तीसगढ़ और Madhya Pradesh में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि केरल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ समय के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
Madhya Pradesh में मौसम को लेकर Bhopal आईएमडी के निदेशक डॉ. अंजित अंजन ने बताया कि Bhopal में बारिश हो रही है और आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. हालांकि, Bhopal के लिए फिलहाल भारी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है. कुछ इलाकों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है. अभी अगस्त माह पूरा होने में कुछ दिन बाकी है, हमें उम्मीद है कि अच्छी बारिश देखने को मिलेगी.
बताते चलें कि Monday को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन, सड़कों पर जलभराव होने से लोगों के पसीने भी छूटे, और घंटों जाम की समस्या से लोग जूझते रहे.
–
डीकेएम/एबीएम