मराठा समाज के मुद्दों के समाधान के लिए महायुति सरकार प्रतिबद्ध: प्रवीण दरेकर

Mumbai , 12 सितंबर . Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी प्रवीण दरेकर ने Saturday को कहा कि महायुति Government मराठा समाज की मांगों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने आरक्षण आंदोलन के प्रमुख चेहरा मनोज जरांगे पाटिल से अपील की कि Mumbai में प्रस्तावित आंदोलन शांतिपूर्ण रहे और गणेशोत्सव में कोई बाधा न आए.

प्रवीण दरेकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य Government ने हमेशा आंदोलनकारियों को पूरा सहयोग दिया है और मंत्रियों तथा वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से कई दौर की बातचीत की है.

उन्होंने कहा, “मराठा समाज की ओर से रखी गई 14 मांगों में से 12 को Government पहले ही पूरा कर चुकी है. शेष एक-दो मांगें कानूनी प्रक्रियाओं और संवैधानिक दायरों में उलझी हुई हैं, जिनके समाधान के लिए Government गंभीर प्रयास कर रही है.”

दरेकर ने कहा कि Government ने समाज के हित के लिए मांगी गई लगभग सभी सुविधाएं और कदम उपलब्ध कराए हैं तथा आगे भी बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है, ताकि यह समझा जा सके कि और क्या किया जाना बाकी है.

महायुति Government के कामकाज का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि Chief Minister देवेंद्र फडणवीस, उपChief Minister एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली वर्तमान Government ने मराठा समाज के लिए जितना काम किया है, उतना किसी पिछली Government ने नहीं किया.

Governmentी प्रतिनिधिमंडल के आंदोलन स्थल पर जाने को लेकर उठ रही आलोचनाओं पर दरेकर ने कहा कि किसी विशेष नेता के दौरे से ज्यादा महत्वपूर्ण समाज की मूल समस्याओं का समाधान है. उन्होंने बताया कि राधाकृष्ण विखे पाटिल, उदय सामंत और भाजपा विधायक प्रसाद लाड जैसे नेता पहले भी मनोज जरांगे पाटिल से मिलकर उनकी मांगों पर चर्चा कर चुके हैं.

दरेकर ने कहा कि Mumbai में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आंदोलनकारियों को आगामी गणेशोत्सव को भी ध्यान में रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि Mumbai में गणेशोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जाता है और ऐसे में प्रदर्शन इस तरह होना चाहिए कि आम लोगों के जीवन और धार्मिक उत्सवों पर कोई असर न पड़े.

दरेकर ने कहा, “मराठा समाज ने हमेशा शांतिपूर्ण और अनुशासित मूक मार्च के जरिए अपनी ताकत दिखाई है. हम आयोजकों से अपील करते हैं कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहे और त्योहार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या लोगों को परेशानी न हो.”

उन्होंने दोहराया कि Government किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर अपने प्रतिनिधियों को भेजकर संवाद जारी रखेगी.

इससे पहले मनोज जरांगे पाटिल ने 19 सितंबर से Mumbai के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के लिए Mumbai मार्च का ऐलान किया था.

अंतरवाली सराटी में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मार्च के विस्तृत मार्ग की घोषणा की और Police प्रशासन तथा Chief Minister एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से रास्ता नहीं रोकने की अपील की.

मनोज जरांगे ने कहा कि यह मार्च मराठा समाज के सम्मान और अस्तित्व से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों के समर्थकों से अपील की कि यदि वे Mumbai तक नहीं आ सकते तो भी बाहर निकलकर आंदोलन को अपना समर्थन और आशीर्वाद दें.

उन्होंने समाज के लोगों से निर्धारित तिथियों पर कामकाज छोड़कर आंदोलन में शामिल होने का भी आह्वान किया.

मनोज जरांगे ने कहा, “हम अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल करना चाहते हैं. यदि Police हमें किसी भी हाईवे पर रोकती है तो हम बैरिकेड नहीं तोड़ेंगे और न ही किसी तरह का टकराव करेंगे. जहां हमें रोका जाएगा, हम वहीं सड़क पर शांतिपूर्वक बैठ जाएंगे.”

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment