‘ममता बनर्जी के पास कोई विचारधारा और विजन प्लान नहीं’, शिवसेना प्रवक्ता ने साधा निशाना

Mumbai , 29 अगस्त . शिवसेना की प्रवक्ता शाइना एनसी ने टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. शाइना एनसी ने कहा कि ममता बनर्जी के पास कोई विचारधारा और विजन प्लान नहीं है.

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कहा, “ममता बनर्जी को एसआईआर को छोड़ना चाहिए और अपने मतदाताओं पर फोकस करना चाहिए.”

उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है. थोड़े साल बाद फर्जी मतदाताओं और डबल वोटर्स को हटाना पड़ता है. ममता बनर्जी की कोई विचारधारा और कोई विजन प्लान नहीं है. वो ऐसे बेबुनियादी आरोप लगाते रहेंगी.”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम पर शाइना एनसी ने कहा, “अमेरिका में लाख से ज्यादा हिंदू रहते हैं, जिनमें प्रोफेशनल्स, डॉक्टर, वकील, वैज्ञानिक, टैक्सी ड्राइवर शामिल हैं. हमारे संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनको संबोधित करेंगे.”

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “यह गर्व की बात है कि जब वो बोलते हैं ‘वसुधैव कुटुम्बकम’, यानी कि ‘दुनिया एक परिवार है’, वहां India ने यह लीड ली है. क्योंकि संघ 100 साल पुराना कल्चरल ऑर्गनाइजेशन है, जिसका एक ही लक्ष्य है राष्ट्रवाद और सेवाप्रकल्प.”

नेपाल त्रासदी पर उन्होंने कहा, “India ने हमेशा नेपाल की मदद की है और करते जाएंगे. मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, एक्सटर्नल अफेयर्स मिनिस्ट्री, इंडियन एम्बेसी सभी लगातार डायलॉग और कन्वर्सेशन में हैं. हेल्पलाइन लागू किए हैं. हमारे Maharashtra के नेता एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं बहुत सारे लोगों के साथ Maharashtra से, अहिल्यानगर से, नासिक से, Mumbai से, पुणे से जो टूरिस्ट वहां थे, उनको सुरक्षित वापस लाने के लिए संवाद किया.”

उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है. इसके पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी आज हमें चर्चा करने की आवश्यकता है, ताकि हम सावधान रहें.

नेपाल के Prime Minister के अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर India आने को लेकर शाइना एनसी ने कहा, “यह गर्व की बात है. हमारे अपने पड़ोसियों के साथ हमेशा अच्छे संबंध होने चाहिए. फिलहाल, नेपाल की मदद करना जरूरी है.”

डीसीएच/

Leave a Comment