Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘मन की बात’ से आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों और स्वस्थ जीवन का संदेश; भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी की सराहना

‘मन की बात’ से आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादों और स्वस्थ जीवन का संदेश; भाजपा नेताओं ने की पीएम मोदी की सराहना

New Delhi, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को लेकर देशभर में भाजपा नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. बिहार, Maharashtra, Rajasthan और दिल्ली के नेताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि Prime Minister इस मंच के माध्यम से देश की विरासत, संस्कृति, कृषि, स्वदेशी उत्पादों और आम नागरिकों के प्रेरक प्रयासों को सामने लाते हैं. नेताओं के मुताबिक, ‘मन की बात’ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और समाज के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है.

बिहार Government के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को उनकी विरासत और समाज को प्रेरित करने वाले तपस्वियों के अनुभवों से जोड़ते हैं. उन्होंने कहा कि Prime Minister श्रीअन्न यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने, प्रकृति के करीब रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि Prime Minister का संदेश देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचता है और लोगों को उत्साहित करने के साथ ही प्रेरित भी करता है. लोग हर महीने ‘मन की बात’ का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह कार्यक्रम प्रकृति, कृषि और संस्कृति जैसे विषयों की ओर ध्यान आकर्षित करता है और प्रत्येक भारतीय के मन में गर्व की भावना पैदा करता है.

पुणे में केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने ‘मन की बात’ की सराहना करते हुए कहा कि Prime Minister का हर महीने देशवासियों के साथ होने वाला संवाद कुछ नया और खास संदेश लेकर आता है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर India के निर्माण, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर संदेश दिए जाते हैं.

Union Minister मोहोल ने कहा कि Prime Minister का यह संवाद देशवासियों को कई महत्वपूर्ण सामाजिक और आर्थिक विषयों से जोड़ता है. इससे लोगों को नई पहल करने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है.

jaipur में भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने भी ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ का उल्लेख करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने सत्ता संभालने के बाद से ही स्वदेशी उत्पादों और देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया है. India आज रक्षा क्षेत्र में भी अपनी क्षमता बढ़ा रहा है और उन देशों को हथियार निर्यात करने में सक्षम हुआ है, जिनसे पहले वह रक्षा संबंधी उपकरण आयात करता था. संजय भाटिया ने इसे देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उदाहरण बताया.

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि Prime Minister ने स्वयं ‘मन की बात’ को लोगों की सामूहिक शक्ति का उत्सव बताया है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को नए विषयों की जानकारी देने के साथ ही नई समझ विकसित करने का अवसर भी प्रदान करता है. Prime Minister देश और विदेश से जुड़े जिन अनुभवों को साझा करते हैं, उनसे सकारात्मक सीख मिलती है. उन्होंने कार्यक्रम में ‘ई-संजीवनी’ पहल के उल्लेख का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके माध्यम से अंडमान द्वीप समूह, लद्दाख और लक्षद्वीप जैसे दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मदद मिल रही है.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी सुना गया. उन्होंने इसे प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को नई पहल करने और दूसरों के अनुभवों से सीखने के लिए प्रोत्साहित करता है.

सरावगी ने कहा कि Prime Minister ने कार्यक्रम में India के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पंजाब की महिला बुनकरों का उदाहरण दिया, जो हथकरघा के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं. इसके साथ ही मिथिला और बिहार के मखाना उत्पादकों का भी उल्लेख किया, जो बेहतर पैकेजिंग के जरिए अपने उत्पादों को विदेशी बाजारों तक पहुंचा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister ने मोटे अनाजों, स्वच्छता और आगामी वाल्मीकि जयंती जैसे विषयों पर भी चर्चा की. इसके अलावा, उन्होंने त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और निषाद राज का उल्लेख भी किया.

भाजपा नेताओं ने एकमत से कहा कि ‘मन की बात’ देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने और आम लोगों के प्रयासों को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. उनके अनुसार, यह कार्यक्रम आत्मनिर्भर India के निर्माण और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है.

–

एसएके/पीएम

Share