‘मन की बात’ में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

New Delhi, 27 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया. इस बार का एपिसोड बेहद खास रहा क्योंकि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले देश की आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक नीति पर विस्तार से बात की.

कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा, “मैं देश के सभी लोगों का स्वागत करता हूं. ‘मन की बात’ में हम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों को मंच देते हैं. देश की उपलब्धियों की बात करते हैं. India की ऐसी ही एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि को एक दिन बाद 10 साल होने जा रहे हैं. ये उपलब्धि है ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की.”

पीएम मोदी ने 28-29 सितंबर 2016 की रात को याद करते हुए कहा, “दस वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने Pakistan में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. एलओसी के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी. सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने India की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था.”

उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों के कारण India ने लंबे समय तक जो दर्द झेला था, सर्जिकल स्ट्राइक उस कष्ट के खिलाफ एक निर्णायक प्रतिक्रिया थी. पीएम ने बीते एक दशक में India की बदली रणनीति का जिक्र करते हुए कहा कि बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक India ने बार-बार स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी India पर आंख उठाएंगे तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा.

पीएम मोदी ने देश के पुराने दौर को याद करते हुए कहा, “एक समय था जब India में सीरियल ब्लास्ट होना बहुत सामान्य बात हो गई थी. सितंबर के इस महीने में यानि 13 सितंबर, 2008 को दिल्ली में हुए सीरियल ब्लास्ट में अनेक निर्दोष लोग मारे गए थे. इसके कुछ सप्ताह बाद ही Mumbai में 26/11 का इतना बड़ा हमला हुआ था.”

उन्होंने कहा कि पहले हर आतंकी हमले के बाद Pakistan पर कार्रवाई की मांग होती थी लेकिन उस पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता था और समय बीतने का इंतजार किया जाता था. पीएम मोदी ने कहा, “अब आज का India आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लेकर चल रहा है और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं.”

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “इस साल 9/11 के आतंकी हमले को भी 25 वर्ष हुए हैं. अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में जिन निर्दोष लोगों ने अपना जीवन खोया था, उनमें अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा लोग India के थे.”

अपनी अमेरिका यात्रा को याद करते हुए पीएम ने कहा, “मुझे याद है, 2014 में पीएम बनने के बाद जब मैं अमेरिका गया था, तो न्यूयॉर्क में मैं इन निर्दोष नागरिकों को अपनी श्रद्धांजलि देने पहुंचा था. आज फिर एक बार मैं India के करोड़ों नागरिकों की ओर से पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

–

एससीएच/पीएम

Leave a Comment