‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने गाजियाबाद की बबीता शर्मा का किया जिक्र, पीएम स्वनिधि योजना ने बदली जिंदगी

गाजियाबाद, 30 अगस्‍त . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में Prime Minister स्वनिधि योजना के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बात की, जिसमें गाजियाबाद की बबीता शर्मा का भी उल्लेख किया. उन्होंने बताया कि किस तरह एक महिला Prime Minister स्वनिधि योजना का लाभ उठाकर समाज में नया मुकाम हासिल कर सकती है.

Prime Minister स्वनिधि योजना की लाभार्थी बबीता शर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में Prime Minister मोदी का धन्‍यवाद व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अगर केंद्र Government की तरफ से शुरू की गई स्वनिधि योजना का लाभ नहीं मिलता तो मुझे यह मुकाम हासिल नहीं होता. मुझे बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा. एक समय था कि दो समय की रोटी की व्‍यवस्‍था चुनौती से भरी थी. मैं किसी के सामने पैसों को लेकर हाथ फैलाना नहीं चाहती थी. इस योजना ने मुझे आत्‍मनिर्भर बनाया है.

बबीता शर्मा ने बताया कि Prime Minister स्वनिधि योजना से उनका जीवन बदल गया है. उन्होंने बताया कि कोविड के समय उनके पति उन्हें छोड़कर चले गए थे, तब वह अकेली रह गई थीं. उसके बाद उन्हें किसी के माध्यम से Prime Minister स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी मिली. तब उन्होंने पहले 10 हजार रुपए, उसके बाद 20 हजार रुपए और फिर 50 हजार रुपए का लोन लिया, जिससे आज वह अपनी दुकान को अच्छे से चला पा रही हैं और अपने बच्चों को भी पढ़ा-लिखा रही हैं.

उन्‍होंने कहा कि आज मैं लाचार नहीं हूं. मुझे केंद्र Government की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. मेरे पास श्रम कार्ड, आयुष्‍मान कार्ड और राशन कार्ड हैं.

गाजियाबाद की डूडा अधिकारी प्रिया सारस्वत ने बताया कि किस तरह बबीता शर्मा ने 10 हजार रुपए के लोन से शुरुआत करते हुए 50 हजार रुपए तक का लोन प्राप्त किया और अपने काम को आगे बढ़ाया.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment