पटना में संदिग्ध परिस्थिति में चार युवकों की मौत, जहरीली शराब पीने की आशंका

Patna, 30 अगस्त . बिहार की राजधानी Patna के बाढ़ अनुमंडल में संदिग्ध परिस्थिति में चार युवकों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव के सैदपुर मोहल्ले की बताई जा रही है.

ग्रामीणों का आरोप है कि चारों युवकों ने जहरीली शराब का सेवन किया था. हालांकि, Police ने अभी मौत की वजह की पुष्टि नहीं की है और पोस्टमार्टम तथा जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान विकास, शशि, पंकज और रिशु के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि चारों युवक एनटीपीसी में काम करते थे और Sunday को गांव में एक साथ नॉनवेज पार्टी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मछली, रोटी और चावल के साथ कथित तौर पर शराब का सेवन किया था. कुछ देर बाद अचानक चारों की तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते वे बेहोश हो गए. चारों की हालत गंभीर होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे.

वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत बेहद नाजुक होने के कारण चारों को बेहतर इलाज के लिए Patna रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि Patna ले जाने के दौरान रास्ते में ही चारों युवकों की मौत हो गई. बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सक डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि अस्पताल लाए जाने के समय चारों की हालत बेहद गंभीर थी.

चिकित्सकों के मुताबिक, किसी नशीले या जहरीले पदार्थ के सेवन से तबीयत बिगड़ने की आशंका है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. घटना की जानकारी मिलते ही Police मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है.

Police ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवकों ने शराब या किसी अन्य पदार्थ का सेवन किया था. Police अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.

एमएनपी/एएसएच

Leave a Comment