मन की बात : पीएम मोदी ने कहा-सूर्य मंदिर तोड़कर भारत की पहचान मिटाने की कोशिश करने वालों का आज कोई वजूद नहीं

New Delhi, 27 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को मन की बात के 138वें एपिसोड में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पर बात की. पीएम मोदी ने कहा, “इस साल की शुरुआत ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ से की थी. आज से एक हजार साल पहले 1026 में मोहम्मद गजनी ने पहली बार सोमनाथ मंदिर को विध्वंस किया था. जो लोग सोमनाथ मंदिर को तोड़कर India की पहचान मिटाने आए थे, आज उनका कोई वजूद भी नहीं है. आज सोमनाथ मंदिर पूरी भव्यता के साथ, विशाल समुद्र के किनारे India को अमरता आशीर्वाद दे रहा है. इसलिए इस साल सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया गया.”

पीएम मोदी ने कहा, “1026 में जब गजनी द्वारा सोमनाथ मंदिर का विध्वंस किया गया था, उसी साल Gujarat के मोढेरा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर हमला हुआ था. मंदिर को तोड़ा गया था. यानी मोढेरा मंदिर के विध्वंस को भी 1 हजार साल पूरे हो गए हैं. जब मोढेरा मंदिर तोड़ा गया, तब उसका निर्माण हुए सिर्फ एक साल हुआ था. 1025 में सूर्य मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने कराया था. जब इतना बड़ा आक्रमण हुआ हो, सोमनाथ मंदिर जैसा आस्था का इतना बड़ा केंद्र खंडित किया गया हो और कई जगहों पर भी हमले हुए हों तो किसी भी समाज या शासन का मनोबल टूट सकता था. हालांकि, राजा भीमदेव प्रथम ने न केवल गजनी का मुकाबला किया बल्कि कुछ ही समय में मोढेरा सूर्यमंदिर का पुनर्निर्माण भी करवा दिया.”

Prime Minister ने कहा, “इसी जीवटता के कारण बार-बार विध्वंसता के बाद भी सोमनाथ मंदिर का निर्माण होता रहा. मोढेरा मंदिर पर बाद के कालखंड में हमले रुके नहीं. अलाउद्दीन खिलजी ने वास्तुकला के इस भव्य मंदिर को तोड़ दिया था. India के लोग सूर्य की उपासना सिर्फ मंदिर और वास्तुकला से नहीं करते. हमारी सूर्य उपासना का अर्थ होता है कि प्रकाश, ऊर्जा, विज्ञान और निरतंरता की प्रेरणा. इसलिए मोढेरा आज सिर्फ सूर्य मंदिर के लिए ही नहीं जाना जाता है बल्कि देश का प्रथम सूर्य ग्राम यानी सोलर विलेज बन चुका है.”

उन्होंने कहा, “मोढेरा आज पूरी तरह सौर्य ऊर्जा से चलता है. इस गांव ने देश के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है. मोढेरा में पर्यटकों के लिए कई सुविधाओं की शुरुआत भी हुई है. जनवरी में मकर संक्रांति के बाद मोढेरा नृत्य महोत्सव का आयोजन होता है. इसमें India के सांस्कृतिक और शास्तीय नृत्य की प्रस्तुति होती है. मेरी अपील है कि सभी लोग मोढेरा अवश्य जाएं.”

–

ओपी/पीएम

Leave a Comment