
Mumbai , 9 सितंबर . मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने चेतावनी दी है कि मराठा समाज Mumbai आने के लिए तैयार है. हम Government को घुटनों पर लाएंगे. मराठा समाज पीछे नहीं हटेगा. इसके साथ ही, मनोज जरांगे ने मराठा समाज से अपील करते हुए कहा कि हमें लड़ाई लड़नी है, लेकिन कोई भी आत्महत्या न करे.
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत मनोज जरांगे ने कहा कि अगर मराठा समाज के लोग आत्महत्या करते हैं, तो Government को उसका कोई दुख नहीं है. Government ने मराठों की जान ली है और इसका बदला जरूर लिया जाएगा.
उन्होंने कहा, “मैं आरक्षण लिए बिना चुप नहीं बैठूंगा. चार दिन देर होगी, लेकिन आरक्षण निश्चित रूप से मिलेगा. आपमें से कोई भी आत्महत्या मत करो, यह हाथ जोड़कर विनती है. Government की मराठों के प्रति भूमिका यह है कि Government ने मराठों का विनाश करने का तय किया है. ऐसे समय में हम सभी को एकजुट होकर संकट का सामना करना होता है. हताश होकर आत्महत्या नहीं करनी होती. हमें Government का सामना करना होता है. हम मराठी हैं, हमें उन्हें घुटनों पर लाना है.”
मनोज जरांगे ने आंदोलनकारियों से किसी भी तरह की हिंसा और आगजनी नहीं करने की अपील की. साथ ही, जरांगे ने आरोप लगाया कि Government की भूमिका मराठा विरोधी है और Government ने मराठों को खत्म करने की साजिश रची है. उन्होंने कहा कि Government अन्याय और अत्याचार कर रही है, लेकिन मराठा समाज इस अन्याय को तोड़कर आगे बढ़ेगा. Government को असहाय करना है, Government को घुटनों पर लाना है.
जरांगे ने आंदोलनकारियों से Government की किसी भी तरह की बहकावे वाली रणनीति का शिकार नहीं होने को कहा. उन्होंने कहा कि हमें शांत रहकर अपनी लड़ाई लड़नी है और आखिरकार यह लड़ाई जीतनी है. जरांगे ने मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि विखे पाटील ने छत्रपति संभाजीनगर में रहकर मराठा समाज के खिलाफ साजिश रची.
वहीं, वर्षा निवास पर हुई बैठक को लेकर भी जरांगे ने गंभीर आशंका जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें संदेह है कि इस बैठक में मराठा आंदोलन पर हमला करने और आंदोलनकारियों की जान जाने जैसी स्थिति पैदा करने को लेकर चर्चा हुई. जरांगे ने आरोप लगाया कि Chief Minister , उपChief Minister और मंत्रियों ने मिलकर मराठा समाज पर हमला करने और उन्हें गोली मारने का फैसला किया है.
जरांगे ने Government को चुनौती देते हुए कहा कि मराठा समाज Mumbai आने के लिए तैयार है. Government को जो करना है, वह करे, लेकिन मराठा समाज पीछे नहीं हटेगा. जरांगे ने एक बार फिर आंदोलनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोई आत्महत्या न करे, कोई हंगामा न करे और किसी तरह की आगजनी या रास्ता रोको आंदोलन न किया जाए. उन्होंने कहा कि हमें एकजुट रहकर Government के अन्याय के खिलाफ लड़ना है.
–
डीसीएच/