मनोज जरांगे के आंदोलन वापस लेने के फैसले का संजय निरुपम ने किया स्वागत, कहा- मिलेगा न्याय

New Delhi, 18 सितंबर . शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा है कि India सेमीकंडक्टर चिप उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब इसका दूसरा चरण शुरू हो गया है. देश सेमीकंडक्टर चिप निर्यातक बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में दुनिया के बड़े देशों के मुकाबले खड़ा होगा.

निरुपम ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक और कंप्यूटर क्रांति के केंद्र में सेमीकंडक्टर चिप की महत्वपूर्ण भूमिका है. एक समय India तकनीकी रूप से महत्वपूर्ण वस्तुओं के लिए आयात पर निर्भर था, लेकिन अब देश में बड़े पैमाने पर सेमीकंडक्टर उत्पादन हो रहा है. एक दर्जन से अधिक कंपनियां सेमीकंडक्टर चिप के उत्पादन से जुड़ी हैं और इस क्षेत्र में दूसरे चरण का उत्पादन शुरू हो गया है. उन्होंने इसे India की बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय Prime Minister Narendra Modi को दिया.

Maharashtra के सूखा प्रभावित इलाकों और किसानों की समस्याओं पर शरद पवार की ओर से उठाए गए मुद्दों को लेकर निरुपम ने कहा कि शरद पवार Maharashtra के वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं. अगर उनके पास सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की परेशानियों से जुड़ी कोई जानकारी आई है तो उनके पत्र का संज्ञान लिया जाएगा. Maharashtra Government, Chief Minister और दोनों उपChief Minister सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए आगे की योजना बनाएंगे.

दिशा सालियान मामले पर निरुपम ने कहा कि उनकी मौत रहस्यमय परिस्थितियों में हुई थी. उन्होंने मामले में कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष और गंभीरता से जांच होनी चाहिए. निरुपम ने विपक्ष पर मामले को लेकर Political माहौल बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को क्लीन चिट नहीं दी जा सकती और न ही जांच को Political साजिश बताकर खारिज करना उचित है. उन्होंने आदित्य ठाकरे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर वह निर्दोष हैं तो उन्हें जांच एजेंसी के सामने जाकर बेगुनाही से जुड़े सबूत पेश करने चाहिए. जांच के बाद ही पता चलेगा कि दिशा सालियान मामले की वास्तविकता क्या है.

निरुपम ने कहा कि किसी व्यक्ति को जांच से पहले निर्दोष घोषित करना उचित नहीं है. उन्होंने मामले में Political साजिश के आरोपों को भी खारिज किया और कहा कि जांच एजेंसी को काम करने देना चाहिए.

मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर संजय निरुपम ने मनोज जरांगे पाटिल के अनशन और आंदोलन वापस लेने के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि Maharashtra Government मराठा युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और राज्य Government मराठा युवाओं की चिंताओं को लेकर गंभीर हैं. उन्होंने Mumbai में गणपति उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान Police पर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का काफी दबाव रहता है. ऐसे समय में आंदोलनकारियों के Mumbai पहुंचने से Police-प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता था.

एएमटी/एबीएम

Leave a Comment