मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर होगा दीपावली जैसा उत्सव: सीएम मोहन यादव

Bhopal , 15 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान चलेगा. इसी को लेकर Madhya Pradesh में तैयारियां जारी हैं. राज्य के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी का जन्मदिन सभी के लिए विशेष उत्सव है. इस मौके पर हर वार्ड और गांव में दीपावली जैसा उत्सव होगा.

सीएम मोहन यादव ने सेवा संकल्प अभियान के संबंध में जनप्रतिनिधियों को वर्चुअली चर्चा की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सत्ता के नहीं, बल्कि निरंतर सेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष हैं. Chief Minister से Prime Minister तक उन्होंने जनसेवा को अपना संकल्प बनाया.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister मोदी का जन्मदिवस हम सब के लिए विशेष उत्सव है. सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ आर्शीवाद के दिया से करना अभिनव पहल है. यह दीपक हम सब के मन की प्रसन्नता के प्रकटीकरण का प्रतीक बनेगा. हर गांव और वार्ड में दीपावली जैसा उत्सव आयोजित किया जाए. संपूर्ण प्रदेश में शासन-प्रशासन, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि, परस्पर समन्वय से पूर्ण भव्यता और उल्लास के साथ सेवा-संकल्प अभियान में भागीदारी करें.

Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि Prime Minister मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई बड़ी सौगातों के संबंध में आमजन को अवगत कराया जाए. आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम के साथ ही Prime Minister मोदी की देश-दुनिया की उपलब्धियों पर चर्चा भी अवश्य की जाए. मेट्रो ट्रेन, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, Prime Minister आवास, हर घर में नल से जल, किसान कल्याण जैसी कई सौगातें हैं, जिनसे आम आदमी का जीवन बदला है. जिस व्यक्ति ने हमें दिया ही दिया है, उनके आभार स्वरूप एक दीया प्रज्जवलित करना हम सबका कर्तव्य है.

महिला स्व-सहायता समूह, लाड़ली बहना, किसान, पशुपालक, मछुआ, युवा एवं विद्यार्थी तथा स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को इस गतिविधि से जोड़ा जाए. Chief Minister ने कहा कि सेवा-संकल्प अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, इस अवधि में प्रदेशवासियों को और भी सुविधाएं मिलेंगी. भूमि स्वामियों के पक्ष में नि:शुल्क रजिस्ट्री प्रक्रिया आरंभ होगी.

अभियान के दौरान ही प्रदेश में 50 लाख रजिस्ट्रियां की जाएंगी. अभियान की अवधि में ही 25 सितंबर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर सुगम यात्री बसों का संचालन भी प्रदेश में आरंभ होगा.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment