केंद्र और राज्यों की सहमति से दशकों पुराना किशाऊ प्रोजेक्ट आगे बढ़ा : भजनलाल शर्मा

jaipur, 15 सितंबर . किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना समझौते को जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने कहा कि लंबे समय से लंबित परियोजनाएं अब राज्यों और केंद्र के बीच आम सहमति और समन्वित प्रयासों से आगे बढ़ रही हैं.

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को उस Political नेतृत्व के लिए धन्यवाद दिया, जिसकी वजह से छह राज्यों के बीच यह समझौता संभव हो सका.

Tuesday को New Delhi में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ मल्टीपर्पज डैम प्रोजेक्ट के लिए एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए.

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और Rajasthan , उत्तर प्रदेश, Haryana, Himachal Pradesh, उत्तराखंड और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए.

समझौते को सहकारी संघवाद और राज्यों के बीच आपसी तालमेल का एक अहम उदाहरण बताते हुए, Chief Minister शर्मा ने Prime Minister और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त किया.

Rajasthan के Chief Minister ने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ के विजन को राज्यों के बीच बेहतर तालमेल के जरिए हकीकत में बदला जा रहा है, जिससे दशकों से अटके पड़े बड़े प्रोजेक्ट्स का समाधान संभव हो पा रहा है.

उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में Rajasthan को पानी से जुड़ी कई अहम पहलें मिली हैं, जिनमें यमुना जल समझौता, रामजल सेतु लिंक प्रोजेक्ट, नर्मदा जल समझौता और किशाऊ मल्टीपर्पज डैम प्रोजेक्ट शामिल हैं.

उन्होंने इन समझौतों को Rajasthan की लंबे समय की जल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम मील का पत्थर बताया और कहा कि इनका फायदा आने वाली पीढ़ियों को भी मिलेगा. किशाऊ प्रोजेक्ट से Rajasthan समेत इसमें शामिल राज्यों में पीने, सिंचाई और अन्य जरूरतों के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. पानी की बेहतर उपलब्धता से इस प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाले इलाकों में निरंतर विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment