
Bhopal , 8 अक्टूबर . Madhya Pradesh में टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सघन स्क्रीनिंग अभियान का बड़ा लाभ हो रहा है और यही कारण है अब तक टीबी के एक लाख 12 हजार मरीजों की समय पर पहचान की गई. यह जानकारी राज्य के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ल ने दी.
डिप्टी सीएम शुक्ल ने गांधी चिकित्सा महाविद्यालय Bhopal के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जोश (जॉइंट स्क्वॉड फॉर हेल्थ) टीम के शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि सघन स्क्रीनिंग के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में अब तक 1.12 लाख टीबी मरीजों की समय पर पहचान की जा चुकी है. पहले जहां 25 से 30 हजार मरीज ही चिन्हित हो पाते थे, वहीं व्यापक स्क्रीनिंग से अधिक मरीजों की पहचान कर उनका समय पर उपचार शुरू किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि नियमित रूप से 6 माह तक दवा लेने, पौष्टिक आहार और निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीज पूर्णतः स्वस्थ होकर ‘टीबी चैंपियन’ बन रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में टीबी मुक्त India के लक्ष्य के साथ वर्ष 2047 तक विकसित और हेल्दी India के निर्माण का संकल्प है.
उन्होंने युवाओं से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने New Delhi से राष्ट्रव्यापी स्तर पर जोश टीम का वर्चुअल शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप Chief Minister शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समय पर जांच गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण है. उन्होंने गर्भवती महिलाओं के समय पर एंटी-नेटल चेकअप (एएनसी) कराने और ग्राम पंचायतों से इस दिशा में विशेष सतर्कता बरतने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं फैटी लिवर के साथ सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग का भी व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. Government द्वारा निःशुल्क जांच एवं दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जन-जागरूकता और जनभागीदारी आवश्यक है.
डिप्टी सीएम शुक्ल ने कहा कि जोश टीमें युवाओं की शक्ति को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल हैं. माय India के स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स की ब्लॉक एवं जिला स्तर पर गठित टीमें घर-घर स्क्रीनिंग अभियान में सहयोग करेंगी तथा संभावित मरीजों की पहचान, जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
उप Chief Minister शुक्ल ने टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों, 3 निक्षय मित्रों तथा 5 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल भी मौजूद रहे .
–
एसएनपी/एएसएच