Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: मजदूरी विवाद सुलझाने गए दो कांस्टेबल और ठेकेदार से मारपीट, हिरासत में आरोपी

Madhya Pradesh: मजदूरी विवाद सुलझाने गए दो constable और ठेकेदार से मारपीट, हिरासत में आरोपी

ब्यावरा, 20 नवंबर . Madhya Pradesh के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मजदूरी के पैसे के लेन-देन का विवाद सुलझाने गए दो Police आरक्षकों और एक ठेकेदार से मारपीट की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच थानों की Police को मौके पर पहुंचना पड़ा. Police ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने के गेट के बाहर जमकर हंगामा किया और Police पर ही मारपीट का आरोप लगाया.

थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि फूल तोड़ने के काम के लिए 11 महिलाओं ने ठेकेदार विक्रम वर्मा से 4,000 रुपये में ठेका लिया था. विक्रम वर्मा फूलों के कारोबार से जुड़ा है. आरोप है कि काम पूरा नहीं होने पर उसने महिलाओं को 2,200 रुपये देने की बात कही, जबकि महिलाओं ने 3,300 रुपये मजदूरी देने की मांग की. भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया. इसी दौरान महिलाओं ने विक्रम वर्मा का मोबाइल फोन अपने पास रख लिया.

इसके बाद महिलाएं अपनी शिकायत लेकर ब्यावरा थाने पहुंचीं. थाना प्रभारी ने मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास किया और महिलाओं को पूरी मजदूरी दिलाने की बात कही. इसके बाद 3300 रुपए लेकर दो Police आरक्षकों के साथ विक्रम वर्मा को महिलाओं के पास भेजा गया, ताकि पैसे देकर विवाद खत्म किया जा सके. लेकिन वहां स्थिति और बिगड़ गई. आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त विष्णु चंदेल और अन्य लोगों ने पैसे लेने से इनकार कर दिया और विक्रम वर्मा से मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद दोनों Police आरक्षकों से भी मारपीट की.

इस घटना की जानकारी मिलते ही Police महकमे में हड़कंप मच गया. पांच थानों की Police मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. Police ने विष्णु चंदेल को हिरासत में ले लिया. Police का कहना है कि विष्णु चंदेल का इस मजदूरी विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था, लेकिन वह शराब के नशे में था और उसने वहां का माहौल खराब किया. इसके अलावा, दो-तीन अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. Police उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

वहीं, विष्णु चंदेल के परिजनों का आरोप है कि Police ने भी उनके साथ अभद्रता की है. हिरासत में लेने के बाद परिजनों ने थाने के गेट के बाहर जमकर हंगामा किया.

इस आरोप पर थाना प्रभारी ने कहा कि Police के साथ ही अभद्रता की गई है. उन्होंने बताया कि दोनों Policeकर्मी वर्दी में थे और उनसे मारपीट हुई थी.

–

पीआईएम/एएस

Share