मध्य प्रदेश: पीएम विश्वकर्मा योजना से विदिशा के पारंपरिक शिल्पकारों को मिल रही नई पहचान

विदिशा, 28 नवंबर . Prime Minister विश्वकर्मा योजना Madhya Pradesh के विदिशा जिले के पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के लिए स्वरोजगार, कौशल विकास और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ऋण स्वीकृति प्रतिशत में विदिशा जिला Madhya Pradesh में प्रथम स्थान पर रहा है.
जिले में 3,317 शिल्पकारों के प्रकरण अनुमोदित किए गए हैं, जिनमें से 2,596 शिल्पकारों को शासकीय आईटीआई विदिशा व पात्र संस्थानों के माध्यम से 17 पारंपरिक व्यवसायों (जैसे बढ़ई, राजमिस्त्री, नाई, लोहार, मालाकार, कुम्हार, सोनार, मोची, मूर्तिकार आदि) में 5 से 7 दिन का बुनियादी कौशल प्रशिक्षण दिया गया है. प्रशिक्षण पूर्ण करने पर 4,500 रुपए स्टाइपेंड और 15,000 रुपए मूल्य की आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जा रही है.
प्रशिक्षण प्राप्त 1,136 शिल्पकारों को अब तक 9.58 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया जा चुका है. प्रथम चरण में 18 माह की अवधि के लिए बिना संपार्श्विक गारंटी और 5 प्रतिशत ब्याज दर पर 1 लाख रुपए तक और सफल भुगतान व 15 दिन के उन्नत प्रशिक्षण के बाद द्वितीय चरण में 2 लाख रुपए तक का ऋण मिल सकता है. प्रति माह अधिकतम 100 डिजिटल लेन-देन पर प्रति लेन-देन 1 रुपए प्रोत्साहन, साथ ही उत्पादों की ब्रांडिंग, विपणन और बाजार पहुंच में सहायता दी जा रही है.
एक लाभार्थी लखन विश्वकर्मा ने समाचार एजेंसी से कहा कि योजना के तहत उन्हें औजार, 15 हजार रुपए और 2 लाख रुपए का ऋण मिला है, जिससे कामकाज आसान हुआ. सामान खरीदने में सहूलियत मिली और चार लोगों को रोजगार भी मिला है. इसके लिए हम Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद करना चाहते हैं.
लाभार्थी सियाराम विश्वकर्मा ने कहा कि लकड़ी व फर्नीचर के कार्य के लिए उन्हें ऋण, सामान हेतु राशि और प्रशिक्षण मिला. इससे काम करने में आसानी, नई तकनीक और व्यापार में बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा लाभार्थी कारीगर ने भी योजना को गरीबों के लिए उपयोगी बताते हुए Prime Minister के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया.
एक अन्य लाभार्थी प्रदीप सेन ने बताया कि योजना से मिले ऋण से दुकान के लिए सामान खरीदा और प्रशिक्षण से काम सीखकर रोजगार बढ़ाया, जिसमें उन्हें अधिक परेशानी नहीं आई.
विदिशा के कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने कहा कि Prime Minister विश्वकर्मा योजना एक अत्यंत अनूठी और महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पीढ़ियों से पारंपरिक कार्यों में जुड़े कारीगरों को सहारा दिया जा रहा है. हितग्राहियों का चयन ग्राम पंचायत के माध्यम से होता है और उन्हें ट्रेड के अनुसार प्रशिक्षण, बिना ब्याज का ऋण तथा अनुदान के रूप में किट उपलब्ध कराई जाती है. प्रशिक्षण के दौरान होने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति भी की गई. विदिशा जिले में बड़ी संख्या में ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों, जैसे लकड़ी, लोहे व चमड़े के कारीगर, राजमिस्त्री और मछुआरों सहित 17 से अधिक ट्रेड के लोगों ने आगे आकर लाभ लिया है.
–
डीसीएच/


