Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,दुर्घटना,राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: देवास में शराब माफिया के ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत

Madhya Pradesh: देवास में शराब माफिया के ट्रक ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत

देवास, 2 नवंबर . Madhya Pradesh के देवास जिले में शराब तस्करी की सूचना पर कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. हरदा से Gujarat जा रहे संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही Police टीम ट्रक को रोकने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान ट्रक चालक ने कथित रूप से वाहन चढ़ा दिया, जिसमें खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, देवास के एसपी आदित्य मिश्रा ने ट्रक को पकड़ने के लिए पांच से अधिक Police टीमें बनाई थीं. इनमें कन्नौद, सतवास और खातेगांव के थाना प्रभारी सहित कई Policeकर्मी शामिल थे. Police को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए Gujarat जाने वाला है. Police टीमें ट्रक का पीछा कर रही थीं और आगे नाकाबंदी भी की गई थी.

इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका. खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे. उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा. इसी दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी. बताया जा रहा है कि चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई. दिलीप पुरी 2007 बैच के उप निरीक्षक थे. इससे पहले वह हीरा नगर और चंदन नगर थाने में भी तैनात थे.

वहीं, Police ने शराब से भरे ट्रक (एमपी 43 एच 4786) को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है. दबिश में शामिल अफसरों के मुताबिक शराब तस्करी में हरदा के राहुल जायसवाल का नाम सामने आया है और देवास के तस्कर भी नेटवर्क में शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य मिश्रा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे. Police मामले की जांच कर रही है. वहीं, दिलीप पुरी के परिजनों को जानकारी दे दी गई है.

–

ओपी/एएस

Share