
आगर मालवा, 19 सितंबर . Madhya Pradesh के जनपद आगर मालवा में एक कार के नाले में बहने से तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आए थे. इसी दौरान मंदिर के समीप बरसाती नाले को पार करते समय कार तेज बहाव में बह गई.
यह घटना आगर मालवा जनपद के नलखेड़ा क्षेत्र में मां बगलामुखी मंदिर के समीप हुई. मिली जानकारी के अनुसार चालक को पानी के बहाव का अंदाजा नहीं था. लिहाजा उसने नाले को पार करने की कोशिश की, इसी के चलते कार पानी के बहाव के साथ नाले में जा समाई.
Saturday की सुबह जब नाले का पानी उतर गया तो राहगीरों ने नाले में कार को देखा और इसकी सूचना Police को दी गई. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, तब कार के अंदर से आठ लोगों के शव निकले. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए.
आगर मालवा के Police अधीक्षक ने पुष्टि की है कि इस घटना में कुल आठ लोगों की मौत हो गई है. बताया गया कि मरने वालों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. हालांकि, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.
प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसमें बताया गया है कि कार में सवार सात लोग उड़ीसा के निवासी थे और वह नलखेड़ा में मां बगलामुखी के दर्शन करने जा रहे थे. इन लोगों ने उज्जैन से कार किराए से की थी.
इससे पहले, Madhya Pradesh के मंडला में एक युवती नर्मदा के तेज बहाव में बहने की खबर सामने आई थी. मौके पर मौजूद मछुआरों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने करीब 200 मीटर दूर बह रही युवती को पानी से बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली. Police को युवती का बैग भी मिला. बैग में रखे कागज पर मिले नंबर से उसकी पहचान टिकरिया थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दे दी गई.
–
डीसीएच/एएस