
नई दिल्ली, 29 सितंबर . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मणिपुर के Chief Minister के काफिले पर हुए सशस्त्र हमले के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम जंगमिनलुन सिंगसन उर्फ फ्रेंकी और थांगजोएल हाओकिप उर्फ थांगबोई है.
उन्हें थोउबल में मणिपुर की स्पेशल कोर्ट (एनआईए मामलों के लिए) में पेश किया गया. जंगमिनलुन सिंगसन (44) बेथेल और थांगजोएल हाओकिप (21) गम्फाजांग तुइबोंग, चुराचांदपुर का निवासी है.
यह घटना 10 जून 2024 को हुई थी, जब अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले में के. सिनाम गांव के पास एनएच-37 पर Chief Minister के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और Governmentी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था. यह मामला शुरू में न्यू केइथेलमानबी Police स्टेशन में दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए ने इसे 11 जुलाई 2024 को फिर से दर्ज किया.
जांच में पता चला कि ये दोनों दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में शामिल थे. साथ ही, साजिश में शामिल अन्य लोगों के साथ भी उनके संबंध पाए गए. दोनों को पहले एक और मामले में एनआईए ने गिरफ्तार किया था. अब हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने की कोशिश के तहत उन्हें इस मामले में भी गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया और उन्हें 8 दिन की Police कस्टडी में भेज दिया गया. उनकी विशिष्ट भूमिकाओं का पता लगाने, साजिश में शामिल अन्य सदस्यों के साथ उनके संबंधों को स्थापित करने और अपराध में शामिल अन्य लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आगे की जांच जारी है.
–
एएसएच/वीसी