Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,आतंकवाद,राष्ट्रीय

मणिपुर: दो गुटों के बीच झड़प में एक उग्रवादी मारा गया, छह घायल, ऑयल पंप पर फेंका ग्रेनेड

मणिपुर: दो गुटों के बीच झड़प में एक उग्रवादी मारा गया, छह घायल, ऑयल पंप पर फेंका ग्रेनेड

इम्फाल, 30 अगस्त . मणिपुर के नोनी जिले में एक उग्रवादी संगठन के दो गुटों के बीच हुई सशस्त्र झड़प में एक उग्रवादी मारा गया और छह अन्य घायल हो गए, जबकि थौबल जिले में अज्ञात लोगों ने एक ऑयल पंप पर ग्रेनेड फेंका.

Police अधिकारी ने बताया कि नोनी में जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट- कामसन (जेडयूएफ-के) और जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट-जेनचुई (जेडयूएफ-जे) के कैडरों के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई.

इस झड़प के दौरान जेडयूएफ-जे के एक स्वयंभू सेकंड लेफ्टिनेंट, जिनकी पहचान 29 वर्षीय जंगाइलिंग गोनमेई के तौर पर हुई है, को गोली लगी और बाद में उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में जेएयूएफ-जे गुट के छह अन्य कैडर भी घायल हो गए.

घायल उग्रवादियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई.

अधिकारियों ने बताया कि बाकी उग्रवादियों की हालत और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

एक अलग घटना में Saturday की शाम को मणिपुर के थोउबल में अज्ञात लोगों ने एक ऑयल पंप पर ग्रेनेड फेंका. हालांकि, इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ.

Police ने बताया कि हमलावर कार में आए और ग्रेनेड फेंका, जो पेट्रोल पंप परिसर के अंदर खड़े एक ऑयल टैंकर के पास फटा.

अधिकारी ने आगे बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और Police हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए cctv फुटेज की जांच कर रही है.

इस बीच, मणिपुर Police और असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने काकचिंग जिले से एक कट्टर उग्रवादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया. दोनों कांगलेई यावोल कन्ना लुप संगठन से जुड़े थे. गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान 26 वर्षीय युमनाम रोहेनजीत मेइतेई उर्फ ​​अकुई और 26 वर्षीय शाकाचंद युमनाम उर्फ ​​चंद के तौर पर हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि दोनों कथित तौर पर जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे.

सुरक्षाकर्मियों ने उनके पास से राइफल की दो खाली मैगजीन, 27 जिंदा इनसास राउंड, एक हैंडसेट, दो स्लिंग, एक प्लेट वाली बुलेटप्रूफ जैकेट, टैक्टिकल बूट्स की एक जोड़ी और एक मैगजीन पाउच बरामद किया.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share