मणिपुर के जिरीबाम में नाव से 150 कार्टन बीयर बरामद, बाराक नदी पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई

जिरीबाम (मणिपुर), 24 अक्टूबर . मणिपुर के जिरीबाम जिले में बाराक नदी के रास्ते अवैध रूप से ले जाई जा रही बीयर की बड़ी खेप को सुरक्षा बलों ने जब्त किया है. Saturday को महावीर घाट के पास चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक लॉन्च बोट से 150 कार्टन बीयर के कैन बरामद किए गए.
Police के अनुसार, बाराक नदी के माध्यम से अवैध शराब की ढुलाई किए जाने की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 11 बजे यह विशेष अभियान चलाया गया. कार्रवाई में बोरोबेक्रा Police थाना, सीआरपीएफ की बी/20 बटालियन और 38 असम राइफल्स के जवान शामिल रहे. अभियान का नेतृत्व जिरीबाम के अतिरिक्त Police अधीक्षक (कानून-व्यवस्था) ने किया.
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लॉन्च बोट को रोककर उसकी जांच की, जिसमें से 150 कार्टन बीयर के कैन बरामद हुए. प्रारंभिक पूछताछ में नाव मालिक की पहचान टलाना हमार (50) के रूप में हुई, जो टिपाईमुख का निवासी बताया गया है.
बरामद शराब और संबंधित व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए जिरीबाम आबकारी विभाग को सौंपने की प्रक्रिया जारी है.
पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां लगातार अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही हैं. हाल ही में मिजोरम के चाम्फाई जिले में असम राइफल्स ने अलग-अलग अभियानों में करीब 2.74 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन और अवैध रूप से लाई गई बर्मी सुपारी जब्त की थी. इस कार्रवाई में एक म्यांमार नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मिजोरम और मणिपुर म्यांमार सीमा से सटे होने और गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र के करीब होने के कारण लंबे समय से मादक पदार्थों और अन्य अवैध सामानों की तस्करी के संवेदनशील मार्ग माने जाते हैं. इसी वजह से सीमा क्षेत्रों और नदी मार्गों पर निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है.
अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
–
एएमटी/डीकेपी


