राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके हैं

New Delhi, 24 अक्टूबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विदेशी ताकत वाले बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जोरदार पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को देश को बताना चाहिए कि किस विदेशी ताकत के साथ कौन मिला है, नाम बताएं और गिरफ्तार करें. अल्वी ने कहा कि विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इन लोगों के हैं, डोनाल्ड ट्रंप हर रोज कमेंट करते हैं और Government खामोश रहती है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर लोकतंत्र कमजोर होने की बात कही तो वहीं नायब सैनी के 1984 दंगे वाले बयान पर नानाजी देशमुख का जिक्र कर भाजपा से India रत्न वापस लेने की मांग कर दी.
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं. उन्हें देश को बताना चाहिए कि किस विदेशी ताकत के साथ कौन मिला हुआ है. विदेशी ताकत का नाम भी बताइए और देश के अंदर कौन लोग हैं जो उस ताकत से मिलकर देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. अभी तक तो हम यह समझते हैं कि अगर विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध किसी के हैं, तो वो ये ही लोग हैं. डोनाल्ड ट्रंप हर रोज कुछ न कुछ कहते रहते हैं और आप खामोश रहते हैं. सबसे ज्यादा संबंध तो आपके ही हैं अमेरिका के साथ. देश के लोगों को गुमराह करने की बजाय आप यह बताइए कि कौन-सी विदेशी ताकतें हैं और India के अंदर कौन लोग हैं जिनसे उनका संबंध है. और यदि आपको यह जानकारी है, तो अभी तक उनमें से किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
उन्होंने कहा कि आप कैसी Government चला रहे हैं? आपको पता है कि विदेशी ताकतें देश को नुकसान पहुंचा रही हैं और फिर भी आपकी Government कोई कदम नहीं उठा रही. वे खुलेआम घूम रहे हैं. आप नाम भी बताइए और उन्हें गिरफ्तार भी कीजिए.
Actor नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जब Political लोगों से बात निकलकर नौजवानों तक पहुंच जाए और फिर उससे भी आगे फिल्मी लोग भी इस पर अपनी बात कहने लगें, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि India के अंदर लोकतंत्र कमजोर होता जा रहा है और तानाशाही मजबूत होती जा रही है.
Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि 1984 के दंगे के लिए कांग्रेस पहले ही माफी मांग चुकी है. कभी भी उन दंगों कि हिमायत किसी ने नहीं की है. इस देश के अंदर अगर किसी ने उसकी हिमायत की है, तो वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े नेता नानाजी देशमुख ने की है. नानाजी देशमुख के उस पत्र और उस लेख को जॉर्ज फर्नांडिस, जो एनडीए के चेयरमैन हुआ करते थे, उन्होंने अपने एक समाचार पत्र में प्रकाशित भी किया था.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पहले इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि क्या वे नानाजी देशमुख की बात से सहमत हैं या उनकी आलोचना करते हैं. आपने तो उन्हें India रत्न तक दे दिया. आप कांग्रेस पर हमला करते हैं, लेकिन पहले यह बताइए कि क्या आप नानाजी देशमुख के विचारों से सहमत हैं या नहीं. और यदि आप सहमत नहीं हैं, तो उनका India रत्न वापस लीजिए.
इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली टालने की मांग को लेकर राशिद अल्वी ने कहा कि इस पत्र के पीछे भारतीय जनता पार्टी है. अगर ऐसा कुछ था, तो Police ने अनुमति क्यों दी? Police कांग्रेस के अधीन तो है नहीं. Police ने अनुमति दी है, तो इसका मतलब है कि माहौल ठीक है.
राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं को आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी कोई सार्वजनिक सभा नहीं करती? क्या देश के अंदर कहीं रैलियां नहीं करती? आपको डर लग रहा है कि कांग्रेस की रैली में लाखों लोग आ रहे हैं और इसलिए आ रहे हैं कि अब देश आपसे छुटकारा चाहता है, आपको सत्ता से बाहर करना चाहता है. लोग आपकी Government से थक चुके हैं और अब तानाशाही के खिलाफ खड़े हो रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि India Government और भारतीय जनता पार्टी निश्चित तौर पर मुसलमानों की विरोधी पार्टी है. वह देश के अंदर मुसलमानों के खिलाफ राजनीति करती है. हालांकि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि Pakistan कश्मीरियों की रक्षा कर रहा है. Pakistan कुद पाक के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों की ही ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहा, वहां हर रोज आंदोलन हो रहे हैं, लोग धरने पर बैठे हुए हैं, वहां नवाज शरीफ के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं.
–
केके/एमएस


