धार-झाबुआ के 72 हजार किसानों को मिलेगा सिंचाई परियोजना का लाभ: सीएम मोहन यादव

धार, 24 अक्टूबर . Madhya Pradesh के Chief Minister Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से धार और झाबुआ जिले के लगभग 72 हजार किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा.
Chief Minister मोहन यादव ने सिंचाई परियोजना की सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश में सरदार सरोवर बांध के बाद अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम से धार-झाबुआ क्षेत्र को पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है. क्षेत्र के किसानों को 2387.60 करोड़ रूपए से अधिक लागत की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना की सौगात मिली है.
प्रदेश में वर्ष 2002-03 तक केवल साढ़े सात लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित थी. सिंचाई का रकबा वर्ष 2023 तक सिंचाई रकबा बढ़कर 40 लाख हैक्टेयर हो गया. अब पिछले ढाई साल में हमारी Government ने सिंचाई का रकबा 60 लाख हैक्टेयर तक पहुंचाया है. प्रदेश में सिंचाई का रकबा 100 लाख हैक्टेयर करने का लक्ष्य रखा है. सूखे खेतों को जब पानी मिलता है तो किसानों की फसल सोने जैसे चमकने लगती है.
उन्होंने आगे कहा कि राज्य Government कृषि, उद्योग सहित प्रत्येक सेक्टर में काम कर रही है. प्रदेश के किसानों की समृद्धि ही हमारा ध्येय है. किसान कल्याण वर्ष में किसानों के हित में अनेक कार्य हुए हैं. आज प्रदेश के 16 लाख 70 हजार किसानों को दीवाली त्यौहार से पहले 317.86 करोड़ की राशि भेजकर सौगात दी गई है. Chief Minister यादव ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई सुविधाएं तेजी से बढ़ रही हैं. अब धार को भी रेलवे लाइन की सौगात मिल चुकी है. Prime Minister मोदी ने धार में अपने जन्मदिन पर पीएम मित्र पार्क की बड़ी सौगात दी.
इस परियोजना से निमाड़-मालवा क्षेत्र के लगभग 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा. अब एक ही स्थान पर कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े से रेडीमेड गारमेंट्स तैयार किए जाएंगे. यहां के धागे से निर्मित वस्त्रों का निर्यात भी होगा. प्रदेश के 3 लाख लोगों को पीएम मित्र पार्क से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे. अब धार-झाबुआ के युवा, किसान और महिलाएं पलायन को विवश नहीं होंगे, इस सिंचाई परियोजना से दोनों जिलों के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसान लाभान्वित होंगे.
Chief Minister यादव ने कहा कि अमका-झमका माता के स्थान को श्रीकृष्ण पाथेय योजना में शामिल कर तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है. धार जिले के इसी स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण ने माता रुकमणि से विवाह किया था. केंद्रीय महिला बाल-विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन Government महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास सहित हर क्षेत्र में कार्य कर रही है.
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री एवं धार जिले के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि Chief Minister यादव ने प्रदेश की 100 लाख हैक्टेयर भूमि को सिंचित करने का संकल्प लिया है. आज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के 72 हजार किसान लाभान्वित हुए हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि धार, झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सरदारपुर को माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण से सिंचाई के लिए माँ नर्मदा का जल मिलेगा.
–
एसएनपी/एएमटी


