
New Delhi, 8 सितंबर . केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मणिपुर के संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के मामले पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बताया, “ये बहुत दुखद घटना है. विक्रम सिंह जो मणिपुर से हैं, एक संगीतकार हैं, उन्हें दक्षिणी दिल्ली के कुछ डिलीवरी बॉयज और ढाबा कर्मचारियों से रात को झगड़ा हुआ, मारपीट हुई और बाद में उनकी मौत हो गई.”
उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मामले में साउथ दिल्ली रेंज के आईजीपी और दिल्ली में स्पेशल Police सेल के डीसीपी और ज्वाइंट कमिश्नर से बात की है. जो आठ लोग इसमें शामिल हैं, आठों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मणिपुर के निवासी विक्रम सिंह के परिवार के लोगों से भी Police ने मुलाकात की है. Wednesday को उनके शव को मणिपुर ले जाया जाएगा.
Union Minister ने कहा कि Police से बात करने के बाद पता चला है कि 8 लोगों का बैकग्राउंड साफ है और ये ढाबे में काम करने वाले लोग हैं. रात में शोर-शराबे को लेकर यह घटना हुई. Police ने बताया है कि 2 हफ्तों के अंदर कठोर चार्जशीट दायर की जाएगी और कठोर सजा होनी चाहिए. ये 8 लोग अलग-अलग राज्यों से हैं.
वहीं, Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की मौत पर तेजी से जांच कर न्याय की मांग की है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि जब भी कोई हत्या या मौत होती है तो यह नहीं देखना चाहिए कि वह किस राज्य का है.
उन्होंने कहा, “जब भी कोई हत्या होती है, मौत होती है या कोई पीड़ित होता है, तो यह क्यों देखना चाहिए कि वह किस राज्य से है? वे सभी भारतीय हैं. वे India के नागरिक हैं. हमारे नॉर्थ ईस्ट के लोग भी भारतीय हैं. यह राजनीति करने का विषय नहीं है. निर्णायक कार्रवाई होगी.”
उन्होंने कहा, “ढाबे में काम करने वाले लोग और खाना डिलीवर करने वाले डिलीवरी वर्कर अलग-अलग राज्यों से आए थे. रात में झगड़ा कैसे हुआ, जो भी हुआ, एक जान चली गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई. ये लोग भाग गए थे लेकिन दिल्ली Police ने तेजी से कार्रवाई की और बहुत कम समय में उन्हें पकड़ लिया.”
उन्होंने बताया कि दिल्ली Police ने कहा है कि लगभग 8-10 दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दायर हो जाएगी ताकि जल्दी सजा दिलाई जा सके. उन्होंने कहा कि इसमें बहुत कठोर सजा दिलानी जरूरी है और इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता.
उन्होंने कहा, “मैं चोंगथम विक्रम सिंह के परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और अपनी सहानुभूति देता हूं. साथ ही मैं आश्वासन भी देता हूं कि जो भी कार्रवाई होगी बहुत तेजी से होगी और बहुत कड़ी कार्रवाई होगी. यह कोई राजनीति का विषय नहीं है.”
–
वीकेयू/पीएम