Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भोपाल का ऐतिहासिक आदिवासी छात्रावास खंडहर में बदलने की कगार पर: उमंग सिंघार

Bhopal  का ऐतिहासिक आदिवासी छात्रावास खंडहर में बदलने की कगार पर: उमंग सिंघार

Bhopal , 19 नवंबर . Madhya Pradesh विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने Bhopal स्थित आदिवासी छात्रावास की स्थिति को लेकर Government पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि आदिवासी वर्ग का यह ऐतिहासिक छात्रावास खंडहर होने की कगार पर है. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने Thursday को Bhopal स्थित डॉ. अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महाविद्यालयीन छात्रावास का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया.

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर अपने प्रयासों और निधि से स्थापित कराई गई कम्प्यूटर लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. सिंघार ने बताया कि पिछली बार छात्रावास के दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी थी.

विद्यार्थियों की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने अपने प्रयासों से कम्प्यूटर लाइब्रेरी की व्यवस्था कराई, ताकि छात्र-छात्राओं को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनके सपनों को नई उड़ान देना हमारी प्राथमिकता है. शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए सशक्त, शिक्षित और समान अवसरों वाला समाज बनाया जा सकता है.

कम्प्यूटर लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद नेता प्रतिपक्ष ने छात्रावास की इमारत, नहाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था का अभाव और विद्यार्थियों की अन्य समस्याओं को देखकर उन्होंने भाजपा Government पर तीखा हमला बोला.

सिंघार ने कहा कि Bhopal का यह ऐतिहासिक छात्रावास, जहां Madhya Pradesh के कई बड़े नेताओं ने पढ़ाई की, आज भाजपा Government की लापरवाही के कारण खंडहर होने की कगार पर पहुंच गया है. Chief Minister आवास से चंद मिनट की दूरी पर स्थित छात्रावास की यह हालत Government की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करती है.

उन्होंने कहा कि जब राजधानी में Chief Minister आवास के इतने करीब स्थित छात्रावास में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, तो प्रदेश के दूर-दराज के छात्रावासों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस आदिवासियों और दलितों के वोट तो लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें उनके अधिकार और सुविधाएं देने में पीछे हटते हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा Government आदिवासी गौरव दिवस मना रही है, वहीं दूसरी ओर आदिवासी बच्चों के छात्रावास बदहाल हैं. इससे बड़ा विरोधाभास और क्या हो सकता है.

उन्होंने कहा कि Government को केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित न रहकर जमीन पर विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए. दलित और आदिवासी विद्यार्थियों के लिए बने छात्रावासों की स्थिति सुधारना Government की जिम्मेदारी है.

–

एसएनपी/एएसएच

Share