Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएम मोदी का बिहार दौरा ढेर सारी खुशियां लेकर आता है: अश्विनी चौबे

पीएम मोदी का बिहार दौरा ढेर सारी खुशियां लेकर आता है: अश्विनी चौबे

भागलपुर, 19 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं. इस दौरान पीएम मोदी प्रदेशवासियों को कई सौगातें देंगे, जिनमें नीतीश सेतु भी शामिल हैृ. भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने पीएम मोदी के बिहार दौरे का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता Prime Minister के स्वागत का इंतजार कर रही है.

भागलपुर में से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने कहा कि Prime Minister मोदी जब भी बिहार आते हैं तो अपने साथ ढेर सारी खुशियां और सौगातें लेकर आते हैं. इस बार भी वह हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. बिहार Government उनके दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर रही है.

अश्विनी चौबे ने बताया कि उन्होंने Prime Minister Narendra Modi को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने मांग की है कि बिहार की धरती लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) की भूमि है, इसीलिए अध्ययन एवं शोध केंद्र की स्थापना की जानी चाहिए. उन्होंने बिहार Government से भी इस संबंध में जल्द घोषणा करने की मांग की. उन्होंने अपनी दूसरी मांग रखते हुए कहा कि बक्सर-बलिया पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे के नाम पर रखा जाना चाहिए. इसके अलावा बेगूसराय के सिमरिया पुल का नामकरण राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर किया जाना चाहिए.

भाजपा नेता ने कहा कि बिहार Government को स्वतंत्रता सेनानियों और महान विभूतियों के सम्मान में बड़े-बड़े पुलों का नामकरण उनके नाम पर करना चाहिए. इससे आने वाली पीढ़ियों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के योगदान को याद रखने की प्रेरणा मिलेगी.

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार भाजपा की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया गया.

पोस्ट में लिखा कि पीएम मोदी के 21 नवंबर को बिहार आगमन पर 5,571 करोड़ रुपए की लागत से बने 6-लेन नीतीश सेतु की सौगात देंगे. इससे Patna-वैशाली के बीच यातायात सुगम होने के साथ ही व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को भी गति मिलेगी.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share