Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर India की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

थिम्पू, 12 नवंबर . भूटान के डिपार्टमेंट ऑफ सरफेस ट्रांसपोर्ट (डीएसटी) ने बताया कि भूटान में Thursday को सिमतोखा-त्राशिगांग प्राइमरी नेशनल हाईवे (पीएनएच) पर बने रेविद्रांग और रोलोंग पुलों का उद्घाटन किया गया. इन पुलों का निर्माण India Government की फंडिंग से किया गया है.

भूटान के बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले डीएसटी ने एक पोस्ट में बताया, “सिमतोखा-त्राशीगांग प्राइमरी नेशनल हाईवे (पीएनएच) पर हाल ही में बने रेविद्रांग और रोलोंग पुलों का उद्घाटन 12 नवंबर 2026 को महामहिम श्री संदीप आर्य और त्राशीगांग जोंगखाग प्रशासन के दाशो जोंगदा द्वारा आधिकारिक तौर पर किया गया.”

भूटान में India के राजदूत संदीप आर्य ने त्राशीगांग के दाशो जोंगदा के साथ मिलकर इन पुलों का उद्घाटन किया.

डीएसटी ने बताया, “इन दोनों पुलों का निर्माण मेसर्स शंबाला इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 76 मिलियन नुलत्रुम की लागत से किया गया है. इसके लिए India Government ने ‘प्रोजेक्ट टाइड असिस्टेंस’ के तहत फंड उपलब्ध कराया था.”

विभाग के अनुसार, पुराने रोलोंग पुल की भार सहने की क्षमता और चौड़ाई कम थी, जिससे ट्रैफिक की आवाजाही में, खासकर भारी वाहनों के लिए, रुकावट आती थी. वहीं, रेविद्रांग पुल के ऊपरी ढांचे में बड़ी दरारें आने के कारण उसे बंद कर दिया गया था, जिससे अक्सर ट्रैफिक बाधित होता था और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही पर भी असर पड़ता था.

विभाग ने कहा, “इन दोनों पुलों के पूरा होने से थिम्पू-त्राशीगांग पीएनएच पर सड़क संपर्क में काफी सुधार होने की उम्मीद है. इससे ट्रैफिक की आवाजाही अधिक सुगम और सुरक्षित होगी, वस्तुओं और सेवाओं के परिवहन में सुधार होगा, और हाईवे के किनारे रहने वाले समुदायों के लिए आवागमन अधिक विश्वसनीय हो जाएगा.”

विभाग ने इस विकास कार्य को, India Government के निरंतर सहयोग से, भूटान के सड़क परिवहन नेटवर्क की मजबूती और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया है.

पिछले महीने भूटान के मोंगर जिले में India Government के सहयोग से 15 ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स’ (एचआईसीडीपी) का उद्घाटन किया गया था. इनमें 65 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 10 किलोमीटर सिंचाई नहरें और दो पुल शामिल थे.

थिंपू में भारतीय दूतावास ने कहा था, “एचआईसीडीपी, स्थानीय समुदायों द्वारा उनकी जरूरतों और आकांक्षाओं के आधार पर पहचाने गए प्रोजेक्ट्स के लिए India के समर्थन का एक अनूठा मॉडल है.”

सितंबर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की भूटान यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय विकास सहयोग में हुई प्रगति की सराहना की. साथ ही, भूटान ने अपनी 13वीं पंचवर्षीय योजना (2024-29) के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के लिए India से मिले सहयोग की भी प्रशंसा की.

–

एससीएच/डीकेपी

Share