भारत में अपार संभावनाएं; प्रतिभा और तकनीकी क्षमता पर दुनिया का भरोसा: विशेषज्ञ

New Delhi, 8 अक्टूबर . इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 में दुनिया भर की तकनीकी कंपनियों, उद्योग विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने India की बढ़ती डिजिटल क्षमता, तकनीकी प्रतिभा और दूरसंचार क्षेत्र में उभरते अवसरों की सराहना की. उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने कहा कि India अब केवल एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि वैश्विक तकनीकी नवाचार और विनिर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है.

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं उपाध्यक्ष अतुल बी. लाल ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आईएमसी का आकार और प्रभाव पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि India में मौजूद संभावनाओं को लेकर सभी हितधारकों में उत्साह है और उद्योग जगत भी आने वाले अवसरों को लेकर बेहद आशावादी है.

अतुल बी. लाल ने आगे कहा, “डिक्सन टेक्नोलॉजीज के लिए दूरसंचार क्षेत्र एक उच्च विकास वाला क्षेत्र बनने जा रहा है.” उन्होंने बताया कि कंपनी गहरे तकनीकी उत्पादों पर काम कर रही है, जिनका उपयोग टेलीकॉम नेटवर्क और डेटा सेंटर्स में किया जाता है.

उन्होंने कहा कि हाल ही में कंपनी ने एक अमेरिकी कंपनी के साथ माइक्रोवेव रेडियो प्रौद्योगिकी से जुड़ा लाइसेंसिंग समझौता भी किया है, जो भविष्य की विकास योजनाओं का हिस्सा है.

वहीं, बीएसएनएल की मोइरांगथेम मणितोम्बी देवी ने से बातचीत में कहा कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस नई तकनीकों को समझने और भविष्य के अवसरों को देखने का महत्वपूर्ण मंच है.

उन्होंने कहा, “चाहे 5जी हो या 6जी, ऐसे आयोजन संगठनों, उद्यमियों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को यह समझने का मौका देते हैं कि आगे कौन-कौन से अवसर उपलब्ध हैं और किस दिशा में काम किया जा सकता है.”

इसके साथ ही, नोकिया इंडिया की कंट्री मैनेजर विभा मेहरा ने से कहा कि India Government द्वारा लगभग एक दशक पहले शुरू किया गया आईएमसी आज दूरसंचार उद्योग के सबसे प्रमुख आयोजनों में शामिल हो चुका है.

उन्होंने कहा, “नोकिया शुरुआत से इस आयोजन का हिस्सा रहा है और हर वर्ष यहां अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन करता है. यह मंच ग्राहकों, साझेदारों और स्टार्टअप्स को नई तकनीकों को करीब से देखने और समझने का अवसर देता है.”

वहीं, जीएसएमए की नीति एवं विनियमन प्रमुख माइकेला एंगोनियस ने से कहा कि आईएमसी में जबरदस्त ऊर्जा और उत्साह दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा, “India डिजिटल अर्थव्यवस्था के निर्माण में कनेक्टिविटी को आधार बनाकर आगे बढ़ रहा है और इसका प्रभाव वैश्विक स्तर पर भी दिखाई दे रहा है.”

उन्होंने कहा, “India ने युवा पीढ़ी को परंपरागत सोच से आगे बढ़कर नए समाधान विकसित करने का अवसर दिया है. यही वजह है कि स्टार्टअप्स और नवाचार के क्षेत्र में India तेजी से आगे बढ़ रहा है.”

उन्होंने बताया कि इस बार सैटेलाइट संचार भी चर्चा का महत्वपूर्ण विषय है और भविष्य में यह संचार क्षेत्र का अहम हिस्सा बन सकता है.

इसके अलावा, जापान की एनरित्सु कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ प्रबंधक हिरोयुकी काटो ने से कहा कि उनकी कंपनी लंबे समय से India के साथ काम करने में रुचि रखती है. उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सॉफ्टवेयर क्षेत्र में भारतीय प्रतिभा ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

उन्होंने बताया कि इसी क्षमता को देखते हुए उनकी कंपनी ने India में सॉफ्टवेयर विकास के लिए एक समर्पित टीम भी स्थापित की है.

वहीं, हलाब्जा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधि खलील हयास राशिद ने से कहा कि वे इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए India आए हैं और आईएमसी का अनुभव बेहद सकारात्मक रहा है.

उन्होंने कहा, “यह एक उत्कृष्ट प्रदर्शनी है और यहां तकनीक तथा व्यापार से जुड़े व्यापक अवसर देखने को मिल रहे हैं.”

–

डीबीपी

Leave a Comment