‘थप्पड़’ मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार और मंत्री प्रवेश वर्मा को जारी किया नोटिस

New Delhi, 8 अक्टूबर . दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा की ओर से कथित तौर पर एक शख्स को थप्पड़ मारे जाने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़ित को Police सुरक्षा दिए जाने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली Government और मंत्री प्रवेश वर्मा को नोटिस जारी किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में दिल्ली Police से स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी है. पीड़ित की ओर से Police प्रोटेक्शन की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट मे अर्जी दाखिल की गई है. जिस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने दिल्ली Government और मंत्री को नोटिस जारी किया है.

27 सितंबर को दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था. साहिब सिंह ने दावा किया था कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा. साहिब सिंह ने मामले में Police से कार्रवाई की मांग की थी.

थप्पड़ मारने के आरोप के मामले में प्रवेश वर्मा की ओर से 27 सितंबर को ही सफाई सामने आई थी. प्रवेश वर्मा ने social media प्लेटफॉर्म पर करीब तीन मिनट का एक वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा था. वीडियो में उन्होंने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सफाई देते हुए कहा था कि उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था. परिवार को गाली दिए जाने के बाद प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक था.

प्रवेश वर्मा ने आगे कहा था, “मैं आम आदमी पार्टी से कहना चाहता हूं कि आप जो काम नहीं कर पाए, हमारी Government कर रही है. इसीलिए पेट में दर्द हो रहा है. Governmentी कार्यों में जो बाधा डालेगा, जो Governmentी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे, कमीशन मांगेंगे तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.”

से बातचीत में साहिब सिंह ने घटना के बारे में बताया था कि वह आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के साथ समन्वय का काम करता है और उनके social media अकाउंट को देखता है. साहिब सिंह के मुताबिक, मंत्री प्रवेश वर्मा इलाके में निरीक्षण के लिए आए थे. जब उसे जानकारी मिली कि मंत्री इलाके में निरीक्षण के लिए आ रहे हैं, तो उसने सड़क की स्थिति दिखाने के लिए वहां मौजूद लोगों के साथ सड़क की खराब हालत उन्हें दिखाई. साहिब सिंह के अनुसार, उस समय वह विधायक जरनैल सिंह के पेज पर घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था.

साहिब सिंह की ओर से आरोप लगाया गया था कि चल रही लाइव स्ट्रीम को रोकने के लिए प्रवेश वर्मा ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया. इसके बाद उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और मुझे थप्पड़ मारा. उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी मुझे धक्का दिया और मेरे साथ मारपीट की.

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment